सिकंद्राराऊ क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित अगसौली चौराहे के पास दाल से भरे ट्रक और एन एच ए आई के डंपर की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई | हादसे में डंपर चालक शमशाबाद आगरा निवासी हरिओम की मौके पर ही मृत्यु हो गई और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया | मौके पर इलाका पुलिस ने पहुंचकर ट्रक चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने ट्रक चालक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया और हरिओम के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
हरिओम पुरी निवासी शमशाबाद आगरा एन एच ए आई डंपर का चालक था वह अगसौली से सिकंदराराऊ की ओर आ रहा था | अगसौली चौराहे के पास दिल्ली से कलकत्ता जा रहे दाल से भरे ट्रक की आमने सामने से भिड़ंत हो गई | हादसे में ट्रक और डंपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और डंपर चालक हरिओम की मौके पर ही मृत्यु हो गई | सूचना मिलने पर अगसौली चौकी प्रभारी यतेंद्र सिंह तेवतिया ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से ट्रक और डंपर को रोड से हटवाया, और आवागमन सुचारू रूप से शुरू कराया |
ट्रक चालक विकास कुमार पुत्र राम आरसे निवासी छिबरामऊ कन्नौज गंभीर रूप से घायल हो गया, इलाका पुलिस की मदद से घायल विकास को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया | विकास की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया | और पुलिस ने हरिओम पुरी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें