सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन कर की फायरिंग, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल

हाथरस।

थाना सादाबाद पुलिस द्वारा थाना सादाबाद क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के आरोपी को अल्पसमय में ही गिरफ्तारी करने के पश्चात न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु ले जाते समय उक्त आरोपी द्वारा टॉयलेट करने के लिए बोला गया तभी आरोपी चौकी इंचार्ज बिसावर के साथ टॉयलेट के लिये उतरते समय ही दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया । पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर घायल का उपचार कराया। 

अवगत कराना है कि दिनांक 15.03.2025 को वादी द्वारा थाना सादाबाद पर सूचना दी कि दिनांक 15.03.2025 को समय करीब रात्रि 8:30 बजे वादी की पुत्री उम्र करीब 7 वर्ष दुकान पर चीज लेने गयी थी तभी एक अज्ञात व्यक्ति उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया । वादी के उसकी पुत्री नगला छत्ती व बिसावर के मध्य मिली तथा उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी पुत्री के साथ छेडछाड व मारपीट आदि भी की गयी है । परिजनो की प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त घटना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में टीमों का गठन कर उक्त घटना कारित करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु थाना प्रभारी सादाबाद को निर्देशित किया गया । थाना सादाबाद पुलिस द्वारा घटना कारित करने वाले आरोपी की शिनाख्त करते हुये त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अमन पुत्र चांद खां निवासी नगला छत्ती थाना सादाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके उपरान्त आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने से पूर्व मेडिकल जांच हेतु ले जाया गया, जहां से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु ले जाते समय आरोपी द्वारा नगला टोडा के पास बाथरुम जाने हेतु कहा गया । चौकी इंचार्ज बिसावर आरोपी के साथ बाथरुम कराने के लिये उतरे तभी आरोपी अमन पुत्र चांद खां उपरोक्त द्वारा चौकी इंचार्ज की सरकारी पिस्टल छीनकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जो सरकारी गाडी पर जाकर लगी । जिसके उपरान्त पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में आरोपी अमन पुत्र चांद खां उपरोक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया । जिसको उपचार हेतु जिला बगला अस्पताल भिजवाया गया । थाना सादाबाद पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...