कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी को नामजद युवक बहला फुसलाकर ले गया। किशोरी घर में रखी नगदी एवं स्वर्ण आभूषण ले गई है। किशोरी के भाई ने कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी किशोरी के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसकी 15 वर्षीय बहन को गांव का ही आकाश गत 17 मार्च की सुबह 6 बजे करीब अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया । किशोरी घर में रखे 10 हजार रूपए नगद एवं स्वर्ण आभूषण अपने साथ ले गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें