अलीगढ़ रोड स्थित मुंसिफ न्यायालय परिसर में नवनिर्मित अधिवक्ताओं के चेंबरों का आशुतोष श्रीवास्तव प्रशासनिक न्यायमूर्ति इलाहाबाद ने फीता काट कर शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला जज सतेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य जज व अधिवक्ता मौजूद थे। इस मौके पर जयप्रकाश गुप्ता सहित अन्य अधिवक्ताओं ने सीनियर डिवीजन तथा एसीजीएम न्यायालय की मांग न्यायमूर्ति के समझ रखी। उद्घाटन समारोह के बाद न्यायमूर्ति ने वृक्षारोपण भी किया। वहीं आयोजित समारोह में अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति का माल्यार्पण कर व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार मुंसिफ न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने चैंबरों के आवंटन को लेकर काफी संघर्ष किया था। जिसके चलते अधिवक्ताओं के लिए मुंसिफ न्यायालय परिसर में टीनशैड डालकर चैंबरों का निर्माण कराया गया। जिसका शुभारंभ शनिवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से रामप्रताप सिंह एडीजे इंफ्रास्ट्रक्चर, रवेद्र कुमार सिंह एडीजे फैमिली कोर्ट, महेंद्र कुमार एडीजे, हर्ष अग्रवाल एडीजे, अभिषेक चौधरी जेएम सिविल जज जूनियर डिवीजन, एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान, सीओ श्यामवीर सिंह,, बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेश अंजाना, पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता,देवकांत कौशिक,गौरी शंकर गुप्ता, बनी सिंह बघेल, राजेश बघेल, जितेंद्र यादव, इंद्रपाल सिंह, मनीष कुलश्रेष्ठ, प्रियांशु दरगढ, प्रमोद कुमार बघेल आदि मौजूद रहे |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें