श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के अन्तर्गत सातवीं श्री श्याम भजन संध्या का विशाल आयोजन श्री श्याम सेवा मित्रमंडल के तत्वावधान में जीटी रोड स्थित नगरपालिका क्रीड़ास्थल में 21 मार्च को शाम 6 बजे से होगा। एक दिन पूर्व 20 मार्च को नगर में भव्य निशान यात्रा निकलेगी जो बगिया बारहसैनी से प्रारंभ हो कर क्रीड़ास्थल पर संपन्न होगी।
उक्त जानकारी सीपीएस कॉलेज में आयोजित पत्रकार वार्ता में देते हुए श्री श्याम सेवा मित्र मंडल के कृष्ण कुमार राघव, गौरव वार्ष्णेय, शिवम माहेश्वरी, वितुल वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय, इन्द्रदेव पालीवाल, कृष्णा वार्ष्णेय, पुलकित वार्ष्णेय, आशुतोष सोनी, वैभव वार्ष्णेय, क्रतांक वार्ष्णेय, अभिनव जाखेटिया एवं आयुष जैन ने बताया कि 21 मार्च को भव्य श्याम भजन संध्या में वृन्दावन धाम से सुप्रसिद्ध भजन गायिका श्याम सखी गौरी साक्षी तथा भरतपुर से के मयंक बृजवासी अपनी मधुर आवाज में श्याम बाबा के भजनों से भक्तों की हाजिरी बाबा के दरबार में लगायेंगे।इस दौरान श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। साउंड की व्यवस्था आगरा के हरेंद्र साउण्ड को सौंपी गई है । सातवें श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव में दिव्य ज्योति, अलौकिक श्रृंगार,छप्पन भोग,पुष्प- इत्र वर्षा तथा श्याम रसोई का आयोजन होगा।
आयोजक मंडल ने सभी श्याम प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर पुण्य लाभ लेने का निवेदन किया है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें