महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वोलियंटर्स ने किया पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक
गुरुवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के वोलियंटर्स ने आयोजित विशेष शिविर के तीसरे दिन चयनित गाँव बमनहार के ग्रामवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। वोलियंटर्स का यह पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. हिमांशु राय के प्रभारत्व में चलाया गया।
इस दौरान सभी वोलियंटर्स ने पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले स्लोगनों, पोस्टरों, बैनरों से ग्रामीणों एवं प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। वोलियंटर्स ने बमनहार गाँव के प्राथमिक विद्यालय में पौधों को पानी देने, उनके गमले निर्माण करने, अपशिष्ट जल के निकास हेतु नाली निर्माण जैसे सेवा कार्य कर पर्यावरण एवं जल संरक्षण का संदेश दिया। इसके अतिरिक्त वोलियंटर्स ने पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा सत्र का आयोजन भी किया।
चर्चा सत्र में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने वोलियंटर्स की पर्यावरण से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस सुअवसर पर प्रो. रामबहादुर, प्रो. मंजू उपाध्याय, डॉ. जितेंद्र कुमार परमार, डॉ. अज़ब सिंह, डॉ. गोविन्द अग्रवाल, विश्वनाथ प्रताप सिंह, बृजमोहन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें