विधानसभा ब्लॉक हसायन श्याम गार्डन में श्रीमद भागवत का शुभारंभ (ब्लाक प्रमुख) रामेश्वर उपाध्याय ने व्यास गद्दी की पूजा अर्चना कर व आरती उतारकर एवम फीता काटकर किया। इस अवसर पर भागवत कथा के आयोजक,लोकेश भारद्वाज, श्री भारत भारद्वाज,आलोक भारद्वाज, ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला पहनाकर, पीतांबर उढाकर स्वागत व सम्मान किया।। रामेश्वर उपाध्याय ने सभी को संबोदित करते हुए कहा कि भागवत कथा का अनुसरण करने से हमारे सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। हम सभी को धार्मिक कार्य कराने चाहिए। धार्मिक कार्य कराने से ही हमारे परिवार में सुख- शांति बनी रहती है। भागवत कथा में लिखा है कि हम सभी को स्वर्ग और नर्क सब इसी जीवन में भोगना है। इसलिए जो व्यक्ति धर्म के कार्य कराता है। उसकी हमेशा जय-जयकार होती है। और जो अधर्म के रास्ते पर चलता है उसका हमेशा विनाश होता है। इसीलिए हम सभी को सत्य के रास्ते पर चलना चाहिए। तभी हमारा जीवन सफल होगा।।
इस अवसर पर रतन कौशिक,विकास पाठक,नीरज मेहरा,रोहितास मेहरा,मुकेश कौशिक,यस कौशिक ,हरीश कौशिक,आदि थे।।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें