आगमी पर्वों अलविदा जुमा , चैत्र नवरात्र एवं ईद उल फितर के दृष्टिगत कोतवाली परिसर में सोमवार को अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गणमान्य नागरिकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
सोमवार को कोतवाली में आगामी पर्वों को लेकर पीस कमेटी की बैठक आहूत हुई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्तीय बसंत लाल अग्रवाल एवं अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने संयुक्तरूप से लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना तथा आगामी त्यौहार अलविदा जुमा, चैत्र नवरात्र एवं ईद उल फितर को सकुशल/शान्ति पूर्वक मनाने एवं त्यौहार के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस/प्रशासन का सहयोग करने की अपील की । अपर जिलाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहारों को मनाए । सिकंदराराऊ क्षेत्र गंगा जमुनी की तहजीब वाला क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में होने वाली छोटी से छोटी घटनाओं की सूचना समय से पुलिस को दें । जिससे कोई बड़ा विवाद उत्पन्न न हो सके । अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोई भी जुलूस बिना अनुमति के ना निकाले जाये । शोभायात्रा एवं जुलूस निर्धारित मार्गो से ही निकाले जाए। क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें । उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दुरूपयोग एवं अफवाहों व झूठी खबरों पर ध्यान न देने ।अफवाहों को फैलने से रोकने आदि के सम्बन्ध में आमजनमानस को भी जागरूक करने व स्वयं भी पालन करने । सोशल मीडिया का प्रयोग बहुत सोच समझकर करे । बैठक में उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान , क्षेत्राधिकारी श्यामवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राठी,अपराध निरीक्षक अवनीश कुमार ,कस्बा इंचार्ज मनु यादव, चेयरमैन मोहम्मद मुशीर कुरैशी, पुरदिलनगर चेयरमैन हर्षकांत कुशवाह, ईओ श्रीचंद्र, नवेद अहमद खान ,हाजी उमर कुरैशी, इकबाल कुरैशी, मुजम्मिल कुरैशी, जाफर अली फारूकी, ताहिर कुरैशी आदि मौजूद रहे ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें