कस्बा के मोहल्ला बारहेसैनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रामनवमी मेला कमेटी ने प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी कि रामनवमी का मेला कस्बे के मुख्य मार्गो से गुजरा हुआ राधा कृष्ण मंदिर पर आकर संपन्न होगा |
बुधवार को रामनवमी मेला कमेटी के महामंत्री राघव वार्ष्णेय ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि इस बार रामनवमी का मेला 6 अप्रैल को शाम बगिया बारहेसैनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गो से गुजरता हुआ श्री राधा कृष्ण मंदिर पर आकर संपन्न होगा |
इस बार मेले में मां काली और श्री राम परिवार की झांकी आकर्षण का केंद्र बनेगी |
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से महामंत्री राघव वार्ष्णेय, दर्शिल वार्ष्णेय, अर्जुन वार्ष्णेय, योजित वार्ष्णेय व सारांश वार्ष्णेय मौजूद रहे |
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें