सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

दिसंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

 श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया सिकंदराराऊ  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी का आकस्मिक निधन होने पर पर शोक श्रद्धांजलि सभा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा  आयोजित की गई ।  इस अवसर पर अमन गुप्ता,राज वार्ष्णेय,संतोष यादव सभासद,नीरज यादव उर्फ नीरू,राहुल गुप्ता,दीपक यादव,डीके कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।

भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री की मां के निधन पर जताया शोक

 भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री की मां के निधन पर जताया शोक सिकंदराराऊ भाजपा महिला मोर्चा द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्य माता जी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की गई तथा 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।  इस अवसर पर शोक प्रकट करने वालों में कमलेश शर्मा, आरती त्रिवेदी, राधा गुप्ता, सुशीला चौहान, शशि बाला वार्ष्णेय, कमलेश कुशवाह, मीरा माहेश्वरी , संतोष पौरुष, रेखा वार्ष्णेय आदि मौजूद थीं।

विधायक एवं उपजिलाधिकारी ने तहसील सभागार में किया गरीबों को कंबल का वितरण

 विधायक एवं उपजिलाधिकारी ने तहसील सभागार में किया गरीबों को कंबल का वितरण सिकंदराराऊ शनिवार को तहसील सभागार में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।  विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा व उपजिलाधिकारी वेद सिंह चौहान एवं तहसीलदार द्वारा अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के मद्देनजर रखते हुए  शासन की मंशा के अनुरूप जरूरतमंद एवं गरीब व्यक्तियों को तहसील सभागार कक्ष में कंबल वितरित किये। जिससे किसी को सर्दी की वजह से तकलीफ न हो। इस दौरान विधायक ने सरकार की उपलब्धियाँ गिनाईं तथा पात्र व्यक्तियों से योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का आवाह्न किया।  जिसमें मुख्य रुप से अनिल कुमार तहसीलदार, नायब तहसीलदार सिकन्दराराऊ पंकज गुप्ता,  योगेश परमार , मुकुल गुप्ता , आरती त्रिवेदी, कमलेश शर्मा,  मीरा माहेश्वरी, राधा गुप्ता, संतोष पौरुष, नितिन पुंडीर एवं जनप्रतिनिधि व समाजसेवी आदि उपस्थित रहें ।

भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री जी माताजी को दी श्रद्धांजलि

 भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री जी माताजी को दी श्रद्धांजलि सिकंदराराऊ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी का आकस्मिक निधन होने पर पर नगर में  भाजपा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संवेदना प्रकट की गई।  इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष नीरज वैश्य , विजयभारत कुलश्रेष्ठ  ,पंकज गुप्ता, राजेन्द्र सूफी जी , मीरा माहेश्वरी , आरती त्रिवेदी , मुकुल गुप्ता , अभिषेक वार्ष्णेय , कमलेश शर्मा ,अमन गुप्ता , मोनू माहेश्वरी, रामदास वाल्मीकि , अनिल जादौन , शशिवाला वार्ष्णेय , ब्रजमोहन गुप्ता , भीमा ठाकुर , सुशीला चौहान ,सन्तोष पौरुष , दीपेश वाल्मीकि ,मनोज यादव , नीरज यादव आदि उपस्थित थे।

टनकपुर तथा मथुरा जंक्शन के मध्य संचालित ट्रेन का सिकंदराराऊ में ठहराव शुरू किए जाने की मांग

 टनकपुर तथा मथुरा जंक्शन के मध्य संचालित ट्रेन का सिकंदराराऊ में ठहराव शुरू किए जाने की मांग सिकंदराराऊ  स्थानीय रेलवे स्टेशन पर टनकपुर से मथुरा जंक्शन तक चलने वाली ट्रेन का ठहराव किए जाने की मांग को लेकर मंडल रेल प्रबंधक के नाम  संबोधित एक ज्ञापन शनिवार को स्टेशन मास्टर को सौंपा गया । नगर पालिका अध्यक्ष सरोज देवी ने भी मंडल रेल प्रबंधक इज्जत नगर को इस संबंध में पत्र लिखकर टनकपुर तथा मथुरा जंक्शन के मध्य संचालित ट्रेन का ठहराव शुरू किए जाने की मांग की है।  ज्ञापन में कहा गया है कि टनकपुर से मथुरा जंक्शन तक संचालित होने वाली ट्रेन का ठहराव सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन पर नहीं हो रहा है। जिसके कारण सिकंदराराऊ के नागरिकों में काफी आक्रोश व्याप्त है। जबकि सिकंदराराऊ तहसील जनपद हाथरस में सबसे बड़ी तहसील है। जिसके अंतर्गत 4 न्यायालय एवं मुंसिफ न्यायालय स्थापित है। इसके अतिरिक्त 7 बैंक एवं सरकारी, अर्द्ध सरकारी 175 विद्यालय संचालित हैं तथा सिकंदराराऊ से होकर नेशनल हाईवे दिल्ली कानपुर गुजर रहा है। सिकंदराराऊ से जनपद एटा से भी काफी लोगों का रेलवे स्टेशन के माध्यम से आना आना जाना र...

शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हुआ सांस्कृतिक आयोजन

 शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हुआ सांस्कृतिक आयोजन सिकंदराराऊ  मोहल्ला ब्राह्मण पुरी पुरानी तहसीलरोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा केक काटा गया । कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।  इस अवसर पर बच्चों ने हास्य नाटिका, नृत्य, समाज को संदेश दने वाली नाटिका तथा विभिन्न गीतों पर नृत्य कर धमाल मचाया। छात्र छात्राओं ने अपने सहपाठियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। अध्यापकों ने बच्चों से पढ़ाई में मेहनत कर अच्छे अंक अर्जित करने का आह्वान किया।इसमें विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।   प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी ने कहा कि हमें आने वाले समय की चुनौतियों के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए और भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। उसे पाने के लिए दिन-रात मेहनत करनी चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य न...

तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्राली पलटा,एक की मौत चालक समेत चार घायल*

 *तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्राली पलटा,एक की मौत चालक समेत चार घायल* एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र तिसौरी गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्राली पलट गया।घटना में एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई वहीं चालक समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्राली के नीचे दबे लोगों को निकाला गया।दुर्घटना में बलबीर सिंह पुत्र मोहकम सिंह उम्र 50 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह को दी गई तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची।और सभी घायलों को त्वरित उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज और कस्बा स्थित कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है ट्रेक्टर ट्राली पलटने के हादसे में सतेंद्र,यशवंत,दुष्यंत,रवेंद्र निवासी ग्राम भदुईया मठ घायल हुए हैं।गांव के प्रधान और भदुईया मठ के प्रधान अजय सिंह ने बताया की सभी ट्रेक्टर सवार अलीगंज की तरफ से भदुइया मठ वापस जा रहे थे तभी टिसौरी गांव के समीप अनियंत्रित ट्रेक्टर ट्राली पलट गया ।ट्राली में दबने से चाचा बलबीर की मौके पर मौत हो गई है और चालक समेत चार लोग...

नगर पालिका सभासद ने बांटे गरीबों को कंबल

 नगर पालिका सभासद ने बांटे गरीबों को कंबल सिकंदराराऊ  नगर पालिका परिषद के सभासद अभिषेक वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी द्वारा शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल के प्रांगण में गरीबों को कंबल वितरित किए गए।  इस अवसर पर सभासद ने लोगों से अपील की कि सर्दी के मौसम में अपना बचाव करें और कोहरा तथा शीतलहर होने पर अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें तथा बच्चों को पूरे कपड़े पहना कर रखें।  इस अवसर पर राजीव चतुर्वेदी, शरद शर्मा, रितिक पांडेय, रवि उपाध्याय, नीरज बघेल, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।

बीआरसी पर हुआ हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन

 बीआरसी पर हुआ हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन सिकंदराराऊ  बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वाधान में बीआरसी पर हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में बच्चों द्वारा बाल नाटक एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उक्त कार्यक्रम में आंगनवाड़ी शिक्षक संकुल छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।   हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ वेद सिंह चौहान उप जिला अधिकारी एवं उदित कुमार खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी खंड विकास अधिकारी सहायक विकास अधिकारी एवं सीडीपीओ को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा माल्यार्पण पर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में ऊर्जा का संचार होता है।   खंड शिक्षा अधिकारी ने समस्त अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। जिन्होंने उक्त कार्यक्रम को सफल बनाया। जिन विद्यालयों में 80 प्रतिशत से अधिक छात्र उपस्थिति...

प्रधानमंत्री की मां के आकस्मिक निधन पर भाईचारा सेवा समिति ने जताया शोक

 प्रधानमंत्री की मां के आकस्मिक निधन पर भाईचारा सेवा समिति ने जताया शोक सिकंदराराऊ  भाईचारा सेवा समिति की एक शोक सभा कैम्प कार्यालय पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव कीअध्यक्षता व राकेश शेखावत के संचालन में सम्पन्न हुई। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की माता जी  के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया।  भाईचारा सेवा समिति ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं साहस प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।  ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दे।    शोक सभा में देवा बघेल, आनंद वर्मा, मृदुल यादव एडवोकेट, सत्यवीर यादव एडवोकेट,बीरेंद्र सिंह, हेमंत माहेश्वरी, दिनेश वार्ष्णेय, पादरी राजपाल सिंह, मनोज सविता, आलोक कश्यप, डॉ विमलेश कुमार, जयप्रकाश यादव, संजीव कुमार, वीरपाल सिंह,सोनू कुमार, विपिन कुमार, संतोष कुमार यादव,पवन कुमार गुप्ता, देवेन्द्र बघेल, इरफान खान, जाकिर भारती आदि मौजूद रहे।

ग्राम प्रधान ने किया 50 जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण

 ग्राम प्रधान ने किया 50 जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण सिकंदराराऊ ग्राम पंचायत गोपी में प्रधान भानुप्रकाश उपाध्याय की ओर से कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी ग्रामों से जरूरतमंदों को बुलाया गया था।  भानुप्रकाश उपाध्याय ने औपचारिक रूप से इस कार्यक्रम का कंबल बांटकर उद्घाटन किया। इसके उपरांत राजपाल सिंह फौजी लेखपाल , अनिल जादौन पंचायत सहायक , पण्डित देवदत्त उपाध्याय समाज सेवी आदि ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। कंबल पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरे खिल उठे।   भानुप्रकाश उपाध्याय  प्रधान एवं देवदत्त उपाध्याय ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा है। भीषण ठंड को देखते हुए ग्राम पंचायत गोपी  के विभिन्न ग्रामों में कंबल का वितरण किया गया है एवं जन सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। गरीबों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। इस कार्य के लिए अच्छी सोच के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। ऐसा करने से हम लोग इन बेसहारा लोगों का कुछ देर के लिए दुख दूर कर सकते हैं ।  इस मौके पर ठाकुर धीरज सिंह , राधेश्याम उपाध्याय , कन्हैया उपाध्याय , पप्पू सिंह , आदेश ठाकुर प्रेमपुर , ज...

संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय के आवास पर हुई शोक सभा में प्रधानमंत्री की मां को दी गई श्रद्धांजलि

 संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय के आवास पर हुई शोक सभा में प्रधानमंत्री की मां को दी गई श्रद्धांजलि सिकंदराराऊ  नगर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी स्व. हीरावेन जी के निधन पर संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय के आवास पर  भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा नम आंखों से पुष्प अर्पित कर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।    व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि माताजी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। माता जी के द्वारा दिए गए आशीर्वाद से ही आज हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हैं, जिनको पूरा विश्व अपना नेता मानता है।  श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से सुरेंद्र सिंह प्रांत सहमंत्री विहिप, राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी विभागाध्यक्ष विहिप, जयपाल सिंह चौहान, विपिन वार्ष्णेय, विष्णु वार्ष्णेय, बबलू सिसोदिया, दीपक सक्सेना, धीरज वार्ष्णेय, नीरज यादव उर्फ नीरू, बृजबिहारी कौशिक, शैलेन्द्र सक्सेना, विकास वार्ष्णेय, श्री कांत माहेष्वरी आदि लोग मौजूद रहे।

परशुराम सेना द्वारा 1 जनवरी 2023 को रामवती कुंज में किया जाएगा विशाला हवन यज्ञ का आयोजन

 परशुराम सेना द्वारा 1 जनवरी 2023 को रामवती कुंज में किया जाएगा विशाला हवन यज्ञ का आयोजन सिकंदराराऊ  नगर में स्थित रामवती कुंज में श्री परशुराम सेना द्वारा शुक्रवार को एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें श्री परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा 1 जनवरी 2023 को हर वर्ष की भांति विशाल हवन यज्ञ के कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई । वहीं 1जनवरी 2023 को प्रातः10  बजे से विशाल हवन यज्ञ कार्यक्रम में विप्र बंधुओं को आमंत्रित किया गया है । कार्यक्रम में आकर विश्व में फैली बीमारियों एवं कोरोना महामारी जैसी बीमारियों से लोगों की रक्षा करने के लिए भगवान श्री परशुराम जी से प्रार्थना कर हवन यज्ञ में आहुति प्रदान करने का आव्हान किया गया है। बैठक में मुख्य रूप से चेतन शर्मा पूर्व सभासद,रानू पंडित,आकाश दीक्षित, मयंक उपाध्याय(माही), पारस शर्मा,सजल पंडित, दीपांशु पंडित,दुर्गेश पचौरी आदि लोग मौजूद रहे।

सुंदरकांड के पाठ सुनने से मिलती है पापों से मुक्ति 

 सुंदरकांड के पाठ सुनने से मिलती है पापों से मुक्ति  सिकंदराराऊ  मंडी गांधी गंज में स्थित मंदिर पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन परावर्तन के अग्रदूत स्वामी श्रद्धानंद जी सरस्वती के बलिदान दिवस के उपलक्ष में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल नगर कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर के व्यापारी वीरेंद्र वार्ष्णेय उर्फ वीरो लाला ने की और संचालन विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री भानु प्रताप सक्सेना ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने किया।  श्री सुरेंद्र चौधरी ने परावर्तन के अग्रदूत स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती जी के जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डाला और जातिवाद भूल कर संगठित होने का आह्वान किया तत्पश्चात सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से हाथरस और मथुरा विभाग के विभागाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी, नरेंद्र सिंह जिला मंत्री हाथरस विश्व हिंदू परिषद, जिला सह संयोजक सोनू भारती, नगर सह मंत्री हाथरस दाऊ दयाल वर्मा, नगर अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद बबल...

पूर्व सांसद चंद्रपाल शैलानी की प्रतिमा का अनावरण 3 जनवरी को

 पूर्व सांसद चंद्रपाल शैलानी की प्रतिमा का अनावरण 3 जनवरी को सिकंदराराऊ  पूर्व सांसद चंद्रपाल शैलानी की 84 वीं जयंती 3 जनवरी मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाई जाएगी । इस अवसर पर शैलानी बिहार हिंदू कॉलोनी सिकंदराराऊ स्थित समता आश्रम में पूर्व सांसद की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा ।  उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम आयोजक निर्मला  शैलानी ने 3 जनवरी को प्रातः 11:00 बजे कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है ।

टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलटी टाटा 407, दो महिला समेत तीन घायल

 टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलटी टाटा 407, दो महिला समेत तीन घायल सिकंदराराऊ   अलीगढ़ रोड स्थित गांव हुसैनपुर के पास एक टाटा 407 टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे उसमें लदे रिफाइंड तथा पामोलिन आयल के टीन सड़क पर इधर-उधर बिखर गए। तीन लोग दबने के कारण घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया ,जहां से एक गंभीर घायल को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।  गुरुवार को एक टाटा 407 अलीगढ़ की ओर से रिफाइंड तथा  पामोलिन ऑयल से भरे हुए टीम लेकर सिकंदराराऊ की ओर आ रही थी जिसमें अकराबाद से कुछ सवारियां बैठ गई। गांव हुसैनपुर के पास अचानक टायर फटने के कारण टाटा 407 अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराती हुई सड़क पर पलट गई। जिससे रिफाइंड तथा पहले ना आयल के तीन सड़क पर बिखर गए । वहीं उदयवीर सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह व कुसमा पत्नी उदयवीर सिंह निवासी करहला थाना अकराबाद एवं श्रीमती पत्नी दूरबीन सिंह निवासी गांव नगला बरी थाना विजयगढ़ अलीगढ़ घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दबे हुए लोगों को घायलों को बाहर निकाला।...

जरूरतमंदों को कम्बल वितरण कर किया तुलसी पूजन... नरसेवा ही नारायण सेवा है : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

 जरूरतमंदों को कम्बल वितरण कर किया तुलसी पूजन... नरसेवा ही नारायण सेवा है : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज अलीगढ़। प्रदेश में बढ़ते शीत को देखते हुए विभिन्न सामाजिक संस्थाएं गरीबों की मदद एवं परोपकार हेतु आगे आने लगीं हैं वहीं लोग व्यक्तिगत रूप से भी एक दूसरे के लिए सेवा में लगे हुए हैं इसी क्रम में जिले के अकराबाद ब्लॉक में स्थित गांव दभा में तुलसी पूजन एवं प्रदोष के उपलक्ष्य में कंबल वितरण आयोजन किया गया।  बुधवार को प्रातः कालीन बेला में वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के सानिध्य में आचार्य गौरव शास्त्री,शिवम शास्त्री,ऋषभ वेदपाठी आदि आचार्यों ने मुख्य यजमान डॉ. विवेक उपाध्याय, आकांक्षा उपाध्याय तथा यशु शर्मा, श्वेता शर्मा द्वारा सामूहिक रूप से  गांव में स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव परिवार एवं राधाकृष्ण की प्रतिमा का दूध,दही,घी,शहद,बूरा पंचामृत से अभिषेक करवाकर श्रीसूक्त,पुरुसूक्त एवं अन्य वेदमंत्रों के साथ हवन यज्ञ किया उसके बाद निकट के गांव गोपालपुर में कम्बल वितरण किया गया।इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी...

नेशनल हाईवे बाईपास पर सर्विस रोड बनवाने की मांग को लेकर लोगों ने सांसद को ज्ञापन सौंपा

 नेशनल हाईवे बाईपास पर सर्विस रोड बनवाने की मांग को लेकर लोगों ने सांसद को ज्ञापन सौंपा सिकंदराराऊ  नगर में नेशनल हाईवे कासगंज रोड बाईपास पर सरदला पुल से गढ़ी बुद्धू खां तक सर्विस रोड बनवाने की मांग को लेकर किसानों के द्वारा सांसद राजवीर सिंह दिलेर के आवास पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया।  बता दें कि एनएच 91 पर सिकंदराराऊ में बाईपास रोड बनाने का कार्य चल रहा है। अलीगढ़ से सिकंदराराऊ क्षेत्र का ठेका ब्रज गोपाल कंस्ट्रक्शन को मिला है। एटा से भदवास तक ठेकेदार द्वारा पुल का निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया गया है सिकंदराराऊ में रेलवे लाइन के ऊपर ओवर ब्रिज एवं मंडी समिति के पास ओवरब्रिज का निर्माण कार्य होना बाकी है। रेलवे द्वारा कुछ दिन पूर्व ओवर ब्रिज का निर्माण करने के लिए एनओसी कार्यदाई संस्था को प्रदान की गई है वहीं कासगंज रोड सरदला पुल से गढ़ी बुद्धू खां तक सर्विस रोड बनाए जाने की मांग को लेकर किसानों के द्वारा उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ तथा नेशनल हाईवे के सहायक महाप्रबंधक योगेश यादव को पहले ही ज्ञापन सौंपा जा चुका हैं। वहीं बुधवार को किसानों के द्वारा संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक...

अज्ञात कारणों से कटी नहर सैकड़ों बीघा फसल हुई जल मग्न

 अज्ञात कारणों से कटी नहर सैकड़ों बीघा फसल हुई जल मग्न अलीगंजएटा के राजा का रामपुर: थाना क्षेत्र के गांव विजयपुर में सुबह 6:00 बजे के करीब नहर कटने से 125 बीघा से ज्यादा फसल जलमग्न हो गई जिसकी वजह से गेहूं तंबाकू और सरसों की फसल नष्ट हो गई। गांव के किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि नहर कटने का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले 4 अक्टूबर को नहर करने से 5 गांव की 43 सौ बीघा से ज्यादा फसल नष्ट हो गई थी जिसका मुआवजा अभी तक किसी भी किसान को नहीं मिल पाया है जबकि लेखपाल द्वारा सर्वे भी किया जा चुका है। आपको बता दें 4 अक्टूबर को नहर करने से फसलों के हुए नुकसान के बारे में ऐई सिंचाई विभाग द्वारा चूहों को दोषी ठहराया गया था जिसकी जांच उप जिलाधिकारी अलीगंज मानवेंद्र सिंह को सौंपी गई थी लेकिन अभी तक ना जांच पूरी हो पाई है नाही किसानों को मुआवजा मिल पाया है। वही नहर कटान के मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान विल्सड पछायां चंद शेखर पांडे ने जेई सिंचाई विभाग को अपने लेटर पैड पर सींचपाल और पर्यवेक्षक आफाक हुसैन के अपने कार्य क्षेत्र में नहीं पहुंचने को लेकर शिकायत की है। सूचना मिलने पर नायाब तहसीलदार व...

अधिशासी अधिकारी ने अलाव तथा रेन बसेरा का किया निरीक्षण

 अधिशासी अधिकारी ने अलाव तथा रेन बसेरा का किया निरीक्षण सिकंदराराऊ  नगर पालिका परिषद द्वारा नगरपालिका प्रांगण एवं पंत चौराहा पर रैन बसेरा की स्थापना की गई है । अधिशासी अधिकारी श्रीचंद ने रात्रि के समय भ्रमण करके रेन बसेरा तथा अलाव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेन बसेरा की  व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तथा कमियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी ने नगर में अलाव जलाने हेतु चयनित स्थानों पुरानी तहसील, पंत चौराहा, सरकारी अस्पताल,  बस स्टैंड, गौशाला आदि विभिन्न सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण करके वहां जलाए जा रहे अलाव की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उनके साथ कपिल कुमार,  पवन शर्मा मौजूद रहे।

संदीप गुप्ता की पुण्यतिथि पर हजारों को बांटे गए कम्बल

 संदीप गुप्ता की पुण्यतिथि पर हजारों को बांटे गए कम्बल अलीगंज- बांकेलाल गुप्ता वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में संदीप गुप्ता साडी संसार की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर एसएस रिसॉट पर गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। कई जनपदों के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने कार्यक्रम में निभाई सहभागिता विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव, डीआईजी दीपक कुमार, फीरोजाबाद एसएसपी आशीष तिवारी सहित अधिकारियों, राजनीतिक दलों से नेताओं एवं समाजसेवियां ने संदीप गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।  बांकेलाल गुप्ता वेलफेयर एसोसाइटी द्वारा नगर में कई वर्षों से गरीब, असहाय लोगों को कम्बलों का वितरण किए जा रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में संदीप गुप्ता साडी संसार की प्रथम पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पांच हजार से अधिक गरीब, असहाय लोगों को कंबलों का वितरण किया गया।  इस मौके पर विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि स्वर्गीय संदीप गुप्ता हमेशा ही समाजसेवा के साथ-साथ व्यापार में भी उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया। आज वह हमारे बीच नहीं है। उनके कार्य सदैव याद रखें जाएंगे। ...

विकासखंड जैथरा में ग्रामीण आवास योजना में चयनित लाभार्थियों को विधायक सतपाल सिंह राठौर व परियोजना निदेशक ने स्वीकृत पत्र वितरित किए।ब्लॉक परिसर में 

 विकासखंड जैथरा में ग्रामीण आवास योजना में चयनित लाभार्थियों को विधायक सतपाल सिंह राठौर व परियोजना निदेशक ने स्वीकृत पत्र वितरित किए।ब्लॉक परिसर में  उपस्थित लाभार्थियों को परियोजना निदेशक निर्मल द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को ₹120000 की आवास हेतु आर्थिक मदद दी जा रही है। शौचालय व मनरेगा के तहत रू.12000-19200 की आर्थिक मदद दी जा रही है। आवास निर्माण में आपसे कोई पैसा मांगता है, तो आप न दें बल्कि खंड विकास अधिकारी ,परियोजना निदेशक या उच्चाधिकारियों को शिकायत करें ।तत्काल कार्यवाही की जाएगी । स्थानीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा गरीबों के लिए सरकार की प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना काफी मददगार साबित हो रही है। सरकार की मंशा वास्तविक लाभार्थी तक मदद पहुंचाना है। इसके लिए पूरी पारदर्शिता से योजना को लागू किया जा रहा है। योजना में कहीं भी भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर एफ आई आर दर्ज की जाएगी। खंड विकास अधिकारी फैसल आलम ने बताया इस चरण में 205 लाभार्थियों को योजना का लाभ द...

30 दिसंबर को होगा सुन्दर काण्ड के पाठ का आयोजन

 30 दिसंबर को होगा सुन्दर काण्ड के पाठ का आयोजन सिकंदराराऊ  नगर उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद श्याम मूर्ति वार्ष्णेय के आवास पर  एक बैठक संपन्न हुई जिसमें परावर्तन के अग्रदूत स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष में होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा की गई। इस अवसर पर सर्वसम्मति से तय किया गया कि दिनांक 30 दिसंबर 2022 दिन शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे से सुंदरकांड का आयोजन मंडी गांधी गंज स्थित मंदिर पर होगा I  बैठक में विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष बबलू सिसोदिया, नगर उपाध्यक्ष किशोर कुमार, श्याम मूर्ति, नगर मंत्री भानु प्रताप सक्सेना, प्रचार प्रमुख पवन वार्ष्णेय,धर्माचार दीपक सक्सेना ,अभिषेक वार्ष्णेय सभासद, नगर कार्यवाह निशांत पाराशर, अमन हिंदूवादी, पारस गुप्ता, प्रिंस महाजन, लालू सक्सेना आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।

भारतीय गौरक्षा वाहिनी ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

 भारतीय गौरक्षा वाहिनी ने विधायक को सौंपा ज्ञापन सिकंदराराऊ गौ माता को संपूर्ण सनातन की आस्था का प्रतीक माना गया है । इसी प्रकार भारतीय समाज में गाय का महत्वपूर्ण स्थान है । इसीलिए गौ संरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे भारतीय गौ रक्षा नक्षा वाहिनी के मंडल महामंत्री सोनू शर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा विधायक वीरेंद्र सिंह राणा को गौवंश के संरक्षण में सुधार लाने के लिए एवं गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन के माध्यम से गौरक्षा वाहिनी ने गौ संरक्षण में सुधार,गौशालाओं के सौंदर्यीकरण एवं गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा और गायों के लिए भरण-पोषण को दी जाने वाली धनराशि को बढ़ाए जाने की मांग प्रमुखता से की। विधायक से गौ संरक्षण एवं गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाए जाने की मांग को उत्तर प्रदेश विधानसभा में उठाने जाने का भी अनुरोध किया गया । इस अवसर पर मंडल महामंत्री सोनू शर्मा, मयंक उपाध्याय, अर्जुन बघेल, धर्मेंद्र यादव , ललित पचौरी , अंकित कुमार , आचार्य आलोक, विशेष यादव, गौरव, निखिल शर्मा , नीरू यादव, अनुराग वशिष्ठ आद...

पुलिस अधीक्षक ने सिकंदराराऊ और पुर्दिलनगर में पैदल गस्त करके लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

 पुलिस अधीक्षक ने सिकंदराराऊ और पुर्दिलनगर में पैदल गस्त करके लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा सिकंदराराऊ  पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय द्वारा शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के दृष्टिगत थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्र के कस्बा सिकन्द्राराऊ व पुरदिलनगर में मुख्य बाजारों व स्थानों में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा कस्बा सिकन्द्राराऊ के मुख्य बाजारों व स्थानों पर भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा गस्त के दौरान दुकानदारों, व्यापारियों, स्थानीय लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी की गई । साथ ही भीड़-भाड़ वाली जगह मार्केट आदि स्थानों पर जहां महिलाओं की उपस्थिति अधिक हो वहां महिला पुलिस कर्मियों की निरंतर पेट्रोलिंग लगाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों व वस्तुओं की गहनता से चैकिंग करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ पर पुलिस में परिवार की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से व थाने पर नियुक्त कर्मियों के उत्साहवर्धन ...

हजारों नम आखों ने दी शहीद को अन्तिम विदाई

 हजारों नम आखों ने दी शहीद को अन्तिम विदाई अलीगंज- बीते तीन दिन पूर्व सिकिम में शहीद हुए जनपद एटा के तहसील अलीगंज के ग्राम ताजपुर अददा के शहीद जवान को हजारों लोगों ने नम आंखों से श्रद्वांजलि अर्पित की। पूरे गांव का माहौल पूरी तरह से गम में था। गांव के घरों में चूल्हे तक नहीं जले।  ग्राम ताजपुर अददा निवासी भूपेन्द्र सिंह राठौर पुत्र सुरेन्द्र सिंह जो कि भारतीय सेना के मुख्यालय सिक्किम में तैनात थे। वह अपनी बटालियन के साथ सेंटर से अपने कैम्प जा रहा थो इसी दौरान सेना का वाहन अनियंत्रित होकर 14 हजार फीट की गहरी खाई में गिरने से वाहन में सवार 16 सैनिक शहीद हो गए थे। शहीद को श्रद्वांजलि देने के लिए हजारों की संख्या में हुजूम उमड पडा। अलीगंज नगर सहित आसपास के हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए। प्रातः से लेकर दोपहर तक लोगों का गांव में हुजूम बना रहा है। शहीद के आवास पर पहुंचे संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ठा0 जयवीर सिंह, क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदयशंकर सिंह, एडीएम आलोक कुमार, तहसीलदार राकेश सिहं, गजेन्द्र सिंह चौहान बबलू, पूर्व जिलाधिकारी अवधेश सिंह, पूर...

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ का आकस्मिक निरीक्षण एवं थाने में नवनिर्मित मालखाना का किया गया लोकार्पण

 पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ का आकस्मिक निरीक्षण एवं थाने में नवनिर्मित मालखाना का किया गया लोकार्पण सिकंदराराऊ  पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ डा आनंद कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्द्राराऊ श्री अशोक कुमार सिंह तथा थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, हवालात, मैस, थाना परिसर का भ्रमण किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय में अभिलेखों को चैक किया गया । प्रभारी निरीक्षक एवं मौजूद कर्मियों को अभिलेखों के रखरखाव एवं अभिलेखों को अध्यावधिक करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा द्वारा टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्द्राराऊ को नये टॉप-10 अपराधियों को चिन्हित कर आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर दिन व रात में चैकिंग कर...

भाजपा नगर अध्यक्ष के आवास पर मनाई गई अटल जयंती

 भाजपा नगर अध्यक्ष के आवास पर मनाई गई अटल जयंती सिकंदराराऊ  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती नीरज वैश्य के आवास पर मनाई गई । इस अवसर पर अटल जी की छवि पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर  जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, नगर अध्यक्ष नीरज वैश्य, महामंत्री सूफी जी , मुकुल गुप्ता, लाल गुरु जी, तसलीम अहमद वारसी, विजय भारत कुलश्रेष्ठ  मनोज यादव, अमन गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, अभिषेक वार्ष्णेय, मीरा माहेश्वरी, आरती त्रिवेदी, शशिवाला वार्ष्णेय आदि मौजूद थी।

मैथिल ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा पंडित देवकीनंदन मिश्र की पुण्य स्मृति में हवन यज्ञ एवं विचार गोष्ठी का आयोजन

 मैथिल ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा पंडित देवकीनंदन मिश्र की पुण्य स्मृति में हवन यज्ञ एवं विचार गोष्ठी का आयोजन सिकंदराराऊ  मैथिल ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा पंडित देवकीनंदन मिश्र की पुण्य स्मृति में हवन यज्ञ एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता राधेश्याम शर्मा ने की। इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों द्वारा देवकीनंदन मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  इस अवसर पर संतोष कुमार शर्मा, दुर्गेश शर्मा, प्रमोद कुमार विषधर, ओमप्रकाश शर्मा, नरेंद्र मोहन शर्मा, राकेश कुमार मिश्रा , अंकित मिश्रा, ओमवीर शर्मा, मुन्ना लाल शर्मा , प्रदीप कुमार शर्मा, ओमपाल शर्मा आदि मौजूद रहे ।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन से युवा लें प्रेरणा:  विपिन वार्ष्णेय

 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन से युवा लें प्रेरणा:  विपिन वार्ष्णेय सिकंदराराऊ  भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्रोत जीवन पर्यंत संघर्ष कर भारतीय जनता पार्टी के मिशन को देश के कोने कोने में पहुंचाने के लिए संघर्षशील नेता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया व पुष्पांजलि अर्पित की गई ।  संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय के आवास पर जयपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर इस वर्ष की अंतिम मन की बात कार्यक्रम को देखा। उससे पूर्व परम श्रद्धेय श्री बाजपेई के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उपस्थित सभी गणमान्य प्रबुद्ध जनों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद किया गया।   भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के ब्रज प्रांत संयोजक विपिन वार्ष्णेय ने कहा श्री बाजपेई ने भारतीय जनता पार्टी को  संकट के दौर में काफी संघर्ष के बाद उस मुकाम पर पहुंचाया। आज भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व में सनातन संस्कृति को मानने व...

माता तुलसी की पूजा करने मात्र से ही लोगों के सारे रोग दूर हो जाते हैं: अमन गुप्ता

 माता तुलसी की पूजा करने मात्र से ही लोगों के सारे रोग दूर हो जाते हैं: अमन गुप्ता सिकंदराराऊ  नगर में रविवार को तुलसी दिवस के शुभ अवसर पर युवा मोर्चा के महामंत्री  अमन गुप्ता द्वारा घर घर जाकर 101 तुलसी के पौधों का वितरण किया गया।   रविवार को तुलसी दिवस के शुभ अवसर पर लोगों ने घर-घर में माता तुलसी की पूजा अर्चना की तथा माता तुलसी से देश की खुशहाली के लिए कामना की गई। जिसके उपलक्ष में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अमन गुप्ता के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में तुलसी के 101 पौधों का घर घर जाकर वितरण किया गया तथा लोगों से माता तुलसी की पूजा अर्चना करने एवं तुलसी दिवस मनाने के लिए जागरूक किया गया तथा लोगों को बताया गया कि माता तुलसी की घरों में प्रतिदिन पूजा अर्चना करने से लोगों के सभी रोग दूर हो जाते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से विपिन लाल,अमन गुप्ता,राज वार्ष्णेय,राहुल गुप्ता एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दि ग्लोबल इण्डिया शिक्षा समिति ने 25 दिसम्बर को मनाया तुलसी दिवस 

 दि ग्लोबल इण्डिया शिक्षा समिति ने 25 दिसम्बर को मनाया तुलसी दिवस  सिकंदराराऊ।   शहर में दि ग्लोबल इण्डिया शिक्षा समिति द्वारा संचालित ग्लोबल कम्प्यूटर इंस्टीटयूट पर तुलसी प्रतियोगिता का आयोजन संस्था सचिव अवनीश यादव  व इंस्टीटयूट संचालिका अर्चना यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमर सिंह यादव उपस्थित रहे। एवं अध्यक्षता भूपेंद्र प्रताप सिंह ने की।      संस्था सचिव अवनीश यादव ने बताया कि 25 दिसम्बर को भारतीय संस्कृति के अनुसार इस पावन पर्व को संस्था द्वारा कई वर्षों से तुलसी दिवस के रूप में मनाया जाता है एवं प्रतियोगिया में भाग लने वाले सभी विद्यार्थियों को संस्था द्वारा तुलसी प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र वितरण किये जाते हैं।    मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अमर सिंह यादव ने बताया की तुलसी हमारी माता हैं। जिस घर में तुलसी की पूजा की जाती है उस घर में देवता निवास करते हैं। तुलसी की पत्तियां हमारे लिए औषधि का कार्य करती हैं इसीलिये हमें अपने घर में तुलसी अवश्य लगानी चाहिए।    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भू...

पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर भाजपा कार्य कर्ताओं ने  अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि 

 पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर भाजपा कार्य कर्ताओं ने  अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि  पुरदिलनगर   कस्बा  में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर भाजपा कार्य कर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माला पहना कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और मिठाई वितरित की ।  इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा जिला महामंत्री संतोष पाथौर , नवीन कुशवाह,संजीव शर्मा ,हरीश अग्रवाल ,नाहर सिंह सेंगर,सचिन पाथौर,राजवीर कुशवाह  आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

भाजपा नेता आर्य के कैम्प कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया

 भाजपा नेता आर्य के कैम्प कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया पुरदिलनगर:  कस्बा पुरदिलनगर में भाजपा नेता सुरेश चन्द्र आर्य के कैम्प कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया । भाजपा नेता सुरेश चंद्र आर्य ने अटल जी के छवि चित्र  पर माला पहना कर मां भारती के सच्चे व समर्पित सपूत और आदर्श ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की और मिष्ठान वितरित किया गया । इस अवसर पर  सुरेश चंद्र आर्य, जिला महामंत्री सन्तोष पथौर, जिला उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, मंडल अध्यक्ष श्री राजवीर सिंह कुशवाहा, संजीव जाखेटिया,  हरप्रसाद बघेल, आनंद गोला, देवेन्द्र कुशवाहा, दिनेश चन्द्र गुप्ता, सचिन दीक्षित, हिमांशु महेश्वरी, बंटी आर्य, सुधांशु आर्य , (ABVP) नगर मंत्री राहुल कुमार, (ABVP) नगर सोशल मीडिया प्रभारी आयुष राजौरिया अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

क्रिशमस दिवस  के अवसर पर  

  क्रिशमस दिवस  के अवसर पर  अलीगंज स्थित, प्रतिष्ठत संस्थान  जी. डी. इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे "क्रिशमस दिवस "  को बड़े धुम -धाम और हर्शोल्लास के साथ मनाया गया ! साथ ही इस मौके पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया! इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक श्री सुल्तान सिंह यादव जी ने श्री अपने भाषण के माध्यम से सभी  बच्चों को क्रिशमस दिवस की शुभकामना दिया !!विद्यालय के कक्षा 1  से 11 तक छात्रों जैसे -देवान्श पांडेय, आस्था, कौस्तुक ,अनुस्का, प्रतिस्ठा,संचित गुप्ता आदि तथा छोटे बच्चों ने जिन्गल वेल के गाने पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया!! विद्यालय के प्राचार्य त्रिपुरेश कुमार पांडे तथा उपप्रबंधक श्री  यश जी ने भी बच्चों को क्रिशमस दिवस के बारे मे बताते हुये सर्व धर्म सम्भाव की बात करते हुये कहा कि हमे सभी धर्मो का आदर करना चाहिए! अपना देश अनेकता मे एकता का प्रतीक आदि काल से रहा है!!!  इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापकगण ,प्रबंधिका श्रीमती सुधा यादव, प्राचार्य त्रिपुरेश पांडेय, प्रदीप ,दीपक , विनय गुप्ता , अनुभव, शिल्पी, अभयदीप ,अभय चौहान , ललित पाठक...

प्रमाणित मानकों का उपयोग हो सुनिश्चित : एडीएम

 प्रमाणित मानकों का उपयोग हो सुनिश्चित : एडीएम राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर बीआईएस की कार्यशाला में एडीएम ने दिए अधिकारियों को निर्देश एटा, 24 दिसम्बर (सू0वि0)। कलेक्ट्रेट सभागार में भारतीय मानक ब्यूरो की गाजियाबाद शाखा द्वारा आज राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर प्रशासनिक संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनपद के प्रशासनिक एवं प्रमुख विभागों के सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकारी विभागों द्वारा की जाने वाली खरीद में प्रमाणित मानकों का उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि इस गुणवत्ता का असर समाज के निचले स्तर तक के विकास में दिखाई दे। इसके पूर्व भारतीय मानक ब्यूरो के संयुक्त निदेशक विक्रांत ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो वस्तु की गुणवत्ता को सुनिश्चित एवं संरक्षित करता है। उन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो की नीतियों व कार्यप्रणाली से सदन को अवगत कराते हुए आम उपभोक्ताओं का संरक्षण सुरक्षित करने की अपील की।  उन्होंने आईएसआई मार्क, सोने के जेवरों पर...

एल्डर्स कमेटी बार एसोसिएशन

  एल्डर्स कमेटी बार एसोसिएशन अलीगंज के सदस्य प्रताप सिंह राठौर के नेतृत्व में बार एसोसिएशन अलीगंज द्वारा चुनाव में धांधली को लेकर विधिवत चुनाव कराए जाने के लिए तहसीलदार महोदय को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी अल्का चौहान को दिया गया है ।जिसमें अम्बरीष सिंह राठौर,अरविंद वर्मा,अरविंद दुबे,चंद्रपाल सिंह यादव,कृष्णवीर सिंह तोमर,अरुण प्रकाश शर्मा,नरेंद्र सोलंकी,महेंद्र प्रताप सिंह राठौर एड0 आदि उपस्थित रहे । ज्ञापन में कहा गया है कि विना किसी कारवाही व सामान्य सभा के कार्यवाही अवैध है ।जिसकी सूचना राज्य विधिज्ञ परिषद प्रयागराज को भी दी जा चुकी है ।

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित अतिथियो एवं विद्यार्थियों ने भारत रत्न को किया नमन

 अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित अतिथियो एवं विद्यार्थियों ने भारत रत्न को किया नमन अलीगंज- उत्तर प्रदेश जैन शोध संस्थान के तत्वावधान में नगर के डीएवी इण्टर कालेज के सभागार में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। आयोजक मण्डल द्वारा अतिथियों को सम्मानित किया गया। विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामप्रकाश शरद गुप्ता साडी संसार ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ऐसे व्यक्तित्व के धनी थे कि विपक्ष में बैठने के बाद भी सत्ता पक्ष उनको सम्मान देता था। उन्होंने कहा कि अटल जी ने देश को मजबूती प्रदान करने के लिए विश्व विरादरी के विरोध की परवाह न करते हुए भारत को परमाणु सम्पन्न देश बनाया।  कार्यक्रम के दौरान आयोजक मण्डल के डा0 योगेन्द्र चन्द्र जैन ने बताया कि उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आजादी अमृत महोत्सव एवं अनेकात सिद्वांत पर यह कार्यक्रम आयोजन किया गया है...