सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सर्दियों में रहें वायरल और बैक्टिरियल इन्फेक्शन से सावधान रजिस्टर्ड डॉक्टर्स एसोसिएशन की बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

 सर्दियों में रहें वायरल और बैक्टिरियल इन्फेक्शन से सावधान

रजिस्टर्ड डॉक्टर्स एसोसिएशन की बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

सिकंदराराऊ

रजिस्टर्ड डॉक्टर्स एसोसिएशन सिकंदराराऊ की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें नीमा के यूनानी फोरम एवं रजिस्टर्ड डॉक्टर्स एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया तथा सर्दियों के मौसम में होने वाली बीमारियों को लेकर उनसे मरीजों के बचाव हेतु चर्चा की गई। डॉ मोहम्मद जाहिद हुसैन को नीमा यूनानी फोरम का प्रदेश कोषाध्यक्ष, डॉ नसीम अहमद को यूनानी विंग का पदाधिकारी एवं डॉ सीपी शर्मा को रजिस्टर्ड डॉक्टर्स एसोसिएशन का तहसील अध्यक्ष बनाए जाने पर फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।

 इस मौके पर डॉ जाहिद हुसैन ने कहा कि सर्दियों के मौसम में बच्चे और बुजुर्गों को बहुत ही सावधानी से रखने की आवश्कता है, जरा सी लापरवाही बरतने पर इनको बैक्‍टीरियल या वायरल इंफेक्‍शन के कारण चेस्‍ट इंफेक्‍शन हो सकता है। संक्रमण के प्रकार पर ही इसका कारण निर्भर करता है।चेस्ट इन्फेक्शन ब्रोंकाइटिस वायरस की वजह से होता है जबकि निमोनिया के अधिकतर मामलों में बैक्‍टीरिया कारण होता है।सावधानी ही बीमारियों से पहला बचाव है।

 डॉ नसीम अहमद ने कहा कि चेस्‍ट इंफेक्‍शन से ग्रस्‍त व्‍यक्‍ति के खांसने या छींकने पर निकली संक्रमित बूंदों के संपर्क में आने पर अन्य लोग भी इस संक्रमण से रोगग्रस्‍त हो सकते हैं। इन बीमारियों से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग अवश्य करें।

 डॉ सीपी शर्मा ने कहा कि वायरस या बैक्‍टीरिया से संक्रमण जगहों पर जाने के बाद मुंह या चेहरे को छूने पर संक्रमण फैल सकता है। बुजुर्ग व्‍यक्‍ति, गर्भवती महिला, शिशु या बच्‍चों, सिगरेट पीने वालों या किसी गंभीर स्‍वास्‍थ्‍य स्थिति से ग्रस्‍त व्‍यक्‍ति जैसे कि क्रोनिक ओब्‍स्‍ट्रक्टिव पल्‍ममोनरी डिस्‍ऑर्डर, अस्‍थमा या डायबिटीज के मरीजों में चेस्‍ट इंफेक्‍शन का खतरा ज्‍यादा होता है। बाहर से आने पर साबुन से हाथ साफ करने के बाद भी चेहरे तथा अन्य वस्तुओं को छुए अन्य देशों में जिस प्रकार से कोविड पैर पसार रहा है  इसलिए इस समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

 इस मौके पर डॉ सी पी वर्मा, डॉ मौहम्मद आसिम अंसारी, डॉ मौहम्मद शाहिद, डॉ राकेश कुमार, डॉ मुकेश कुमार, डॉ अरविंद सारस्वत, डॉ मौ अजीम, डॉ अंशुल सोनी, डॉ शिव कुमार, डॉ मुशर्रफ़ अली खान, डॉ ललित कुमार, डॉ स्वामी आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...