सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एनकाउंटर की आड़ में पुलिस ने की थी कारीगर की हत्या

 

एनकाउंटर की आड़ में पुलिस ने की थी कारीगर की हत्या



सोलह वर्ष बाद गाजियाबाद की सी बी आई कोर्ट ने दिया दोषी क़रार,नौ पुलिस कर्मी पाए गए दोषी


*रक्षक ही भक्षक बनी पुलिस कर्मियों के लिए परिजनों ने मांगी फांसी की सजा*


*फर्जी एनकाउंटर की कहानी सुन सिहर उठे थे परिजन*


*मजदूरी के पैसे मांगने पर रची पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर की कहानी*


*अज्ञात शव दर्शा कर पुलिस ने कर दिया था अंतिम संस्कार*


*रोड होल्ड करने के आरोप में पुलिस ने किया था एनकाउंटर*


*लंबे अरसे एक चली सीबीआई जांच के बाद तय हुआ था आरोप*


एटा जिले के सिढपुरा थाना अंतर्गत सोलह वर्ष पूर्व पहलोई और ताईपुर गांव के समीप सुरेंद्र ईंट भट्ठे पर हुए पुलिस एनकाउंटर में राजाराम पुत्र भगवानदास शर्मा की मौत हो गई थी।मामले में गाजियाबाद की सीबीआई कोर्ट ने एनकाउंटर फर्जी मानने हुए हत्या के अपहरण कर हत्या के आरोप में सिद्धपुरा थाने में तैनात तत्कालीन थानाअध्यक्ष पवन सिंह सहित नौ पुलिस कर्मियों को दोषी मानते हुए सजा बरकारकार कर दी है। मंगलवार को गाजियाबाद की सीबीआई न्यायालय के विशेष न्यायाधीश परवेंद्र कुमार शर्मा की अदालत ने नौ पुलिसकर्मियों को दोषी करार दिया है।सजा सुनाए जाने को लेकर आज अदलात में बहस होगी ।


*रोड होल्ड अप सोलह वर्ष पहले मुठभेड़ में मारा गया था कारपेंटर राजाराम*


सोलह वर्ष पूर्व थाने में तैनात दरोगा अजंट सिंह और सिपाही राजेंद्र के अनुसार द्वारा बनाई गई झूठी कहानी कुछ इस तरह दर्शाई गई थी पुलिस ने अपनी ही रची कहानी में बताया की सिढपुरा धुमरी मार्ग पर दरोगा अपने हमराही राजेंद्र के साथ गश्त पर निकले थे।तभी रोड होल्ड अप करने के लिए घात लगाए बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई।पुलिस का आरोप है की बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया था ।दरोगा जी बहादुरी का परिचय देते हुए आड़ ली और बदमाशों की फायरिंग का बहादुरी से परिचय देते हुए भाग रहे बदमाश राजाराम शर्मा को ढेर कर दिया ।पुलिस की फायरिंग में बदमाशों के पैर उखड़ गए और अन्य बदमाश फरार हो गए ।बदमाशों की तरफ से की गई फायरिंग में सिपाही राजेंद्र भी घायल हुआ।पुलिस ने मृतक राजाराम शर्मा के शव के पास से एक 315 बोर का तमंचा और तीन खोखा नौ जिंदा कारतूस भी बरामद भी किए थे।पुलिस के अनुसार बदमाश राजा राम की दो दिन तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी ।पुलिस ने अज्ञात में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम करवाया और लावारिश शव का अंतिम संस्कार कर बाहबाही लूट ली।


*अखबार में छपी फोटो से परिजनों ने की पहचान*


मृतक राजाराम की पत्नी संतोष कुमारी ने घटना की वास्तविकता बताते हुए कहा की।पुलिस हमारे पति को मोटरसाइकिल पर बैठा कर पूछताछ के लिए थाने ले गई थी।जब देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचे तो मैं अपने जेठ,देवर और परिजनोंके साथ थाना सिढपूरा पहुंची।पूछे जाने पर पुलिस कर्मियों ने गालियां देकर थाने से भगा दिया ।दो दिन बाद अखबार में छपी एनकाउंटर की खबर से परिजनों को घटना के बारे में पता चला था।


*तत्कालीन एस एस पी से परिजनों ने की थी लिखित शिकायत*


मृतक की पत्नी संतोष देवी ने तत्कालीन पुलिस कप्तान राजेश राय से लिखित शिकायत दर्ज करवाते हुए सिढपूरा थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष पवन सिंह, एस आई एजेंट सिंह,श्री पाल ठेनुआ सहित सहयोगी पुलिस कर्मी सरनाम सिंह,राजेंद्र कुमार के विरुद्ध तत्कालीन पुलिस कप्तान एटा को शिकायत दी। राजा राम की पत्नी के द्वारा दी गई शिकायत थी पत्र में पुलिस पर अपहरण कर राजाराम की हत्या कर देने का आरोप था परंतु मामला पुलिस से जुड़े होने के कारण तत्काल एसएसपी ने पीड़ित राजा राम की पत्नी की लिखित शिकायत को ठंडे बस्ते में डालते हुए नजरअंदाज कर दिया।


*पीड़ित परिवार ने लिया था निचली अदालत का सहारा*


पुलिसिया दरबारों में हाजिरी लगाकर हारे था के परिजनों ने निचले न्यायालय का सहारा लिया। मामला पुलिस से जुड़े होने के बावजूद निचली अदालत से भी पीड़ित परिवार को निराशा ही हासिल हुई पीड़ित परिवार ने मामला 156/3 के तहत अदालत में वाद दायर किया जहां से निचली अदालत में वाद खारिज कर दिया।


*निचली अदालत से निराशा के बाद पीड़ित परिवार ने लिया उच्च न्यायालय का सहारा*


निचली अदालत से राहत न मिलने के बाद मृतक राजा राम की पत्नी संतोष कुमारी के जेठ शिव प्रकाश शर्मा और पप्पू, देवर अशोक शर्मा ने पैरवी करते हुए हाईकोर्ट इलाहाबाद का दरवाजा खटखटाया ।और सी बी आई जांच की मांग की हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए 1 जून 2007 को सीबीआई को जांच सौंप दी। सी बी आई ने मामले में एफ आई आर दर्ज करने  बाद जांच शुरू कर दी ।करीब ढाई साल तक चली सीबीआई जांच के बाद सीबीआई ने 22 दिसंबर 2009 को 10 पुलिसकर्मियों को अपहरण हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में दोषी पाते हुए न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।


*परिजन बोले रक्षक बने भक्षक पुलिस कर्मियों को मिले फांसी की सजा*


*घटना के बारे में सोच सहम उठे परिजन,प्रदेश में हो रहे एनकाउंटर पर रोक लगाने की रखी।मांग*


16 वर्ष बाद मृतक राजाराम के परिजनों को न्याय की आज भी आज है। मृतक राजा राम की पत्नी संतोष कुमारी और बेटे मोहित कुमार ने समाज में रक्षक की भूमिका अदा करने वाली भक्षक बनी पुलिस के लिए सीबीआई की विशेष अदालत से फांसी की सजा सुनाए जाने की मांग करते हुए उत्तर प्रदेश में हो रहे एनकाउंटर पर भी सवालिया निशान उठाए हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रहे एनकाउंटर पर रोक लगाई जाए जिससे कि किसी भी गरीब और निर्दोष का परिवार इस तरह ना बिखरे।


*बाइट - संतोष देवी (फर्जी एनकाउंटर में मृतक की पत्नी)*


*बाइट - मोहित (मृतक का बेटा)*


सुनील गुप्ता अलीगंज एटा/मोबा 9412861074

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...