संदिग्ध परिस्थिति में घर में सो रहे युवक की मौत ,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सिकंदराराऊ
कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरोली कला में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु हाथरस भेजा है।
जानकारी के अनुसार मनोज राय पुत्र हरप्रसाद उम्र 45 वर्ष निवासी जिरौली कला अपनी पत्नी ज्योति के साथ आगरा से एक शादी समारोह से लौटा था। शुक्रवार की रात्रि वह अपने बेड पर सो गया। सुबह नहीं नही जगा तो स्वजनों में खलबली मच गई ।जब उसको बेड पर जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी । मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मनोज का एक भाई रानू जो सबसे बड़ा है वह हैदराबाद ने नौकरी करता है। दूसरा सुखवीर आगरा में रहकर नौकरी करता है। सूचना पर वह भी गांव आ गया।
कोतवाल अशोक कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही अग्रिम कार्यावाही अमल में लाई जाएगी।




एक टिप्पणी भेजें