सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन से युवा लें प्रेरणा:  विपिन वार्ष्णेय

 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन से युवा लें प्रेरणा:  विपिन वार्ष्णेय

सिकंदराराऊ

 भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्रोत जीवन पर्यंत संघर्ष कर भारतीय जनता पार्टी के मिशन को देश के कोने कोने में पहुंचाने के लिए संघर्षशील नेता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया व पुष्पांजलि अर्पित की गई ।

 संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय के आवास पर जयपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर इस वर्ष की अंतिम मन की बात कार्यक्रम को देखा। उससे पूर्व परम श्रद्धेय श्री बाजपेई के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उपस्थित सभी गणमान्य प्रबुद्ध जनों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद किया गया। 

 भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के ब्रज प्रांत संयोजक विपिन वार्ष्णेय ने कहा श्री बाजपेई ने भारतीय जनता पार्टी को  संकट के दौर में काफी संघर्ष के बाद उस मुकाम पर पहुंचाया। आज भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व में सनातन संस्कृति को मानने वाली एवं सभी धर्मों का आदर सम्मान के साथ-साथ शांति ,सद्भाव, विकास को प्राथमिकता देने वाली आदर्श पार्टी है। जातिवाद से ऊपर उठकर सभी धर्म की बात करती है। वो दिन भी याद है जब प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेई जी को अविश्वास मत में मात्र एक मत से मात खानी पड़ी। उनकी सादगी, व्यक्तित्व, मनमोहक भाषा शैली का हर कोई दीवाना था। उनको सादर विनम्र श्रद्धांजलि है। 

प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष  बबलू सिसोदिया ने कहा स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर भारत की एकता व अखंडता, समृद्धि के लिए किए गए योगदान एवं सराहनीय कदम को आगे बढ़ाना ही उनकी जयंती पर सच्ची श्रद्धांजलि होगी । 

  कार्यक्रम का संचालन पूर्व सभासद पंडित चेतन शर्मा ने किया । 

इस अवसर पर जय पाल सिंह चौहान,  चेतन शर्मा, पुष्पेंद्र दीक्षित, ब्रिजबिहारी कौशिक, बबलू सिसोदिया, दीपक सक्सेना, धीरज वार्ष्णेय, विष्णु वार्ष्णेय, कन्हया वार्ष्णेय,श्री कांत माहेष्वरी, चंदू गुप्ता, अदित्य भाई, अशोक उपाध्याय,  शिवबकुमार जैन, देवेंद्र गुप्ता, शीलेन्द्र, बॉबी डॉन, सुरेश यादव, राहुल श्रीवास्तव,  महेश,यश पाल आचार्य ,रमन कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...