सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिकंदराराऊ में भक्तो ने किया  बांके बिहारी संकीर्तन पदयात्रा का भव्य स्वागत

 सिकंदराराऊ में भक्तो ने किया  बांके बिहारी संकीर्तन पदयात्रा का भव्य स्वागत


सिकंदराराऊ

 नगर में विगत बरसों की भांति इस वर्ष भी पुरदिलनगर से निकलने वाली श्री बांके बिहारी जी की पदयात्रा श्री हरि नाम संकीर्तन एवं फूलों द्वारा सजाई गई। जिसमे विशेष आकर्षण का केंद्र रहे डोला में ठाकुर जी को विराजमान कर पुरदिलनगर से श्री धाम वृंदावन को पदयात्रा निकाली गई । जिसमें सैकड़ों की तादात में बिहारी जी के भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सिकंदराराऊ आगमन पर पदयात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सर्वप्रथम नौरंगाबाद स्थित इस्कॉन मंदिर पर पदयात्रा का बहुत ही भव्य स्वागत किया गया। 

राठी चौराहा पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश चौहान एवं नगर अध्यक्ष नीरज वैश्य के द्वारा यात्रा में भक्तों का भव्य स्वागत किया गया तथा नयागंज स्थित अपने प्रतिष्ठान पर  जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता के द्वारा अपने समर्थकों के साथ यात्रा का पुष्प वर्षा कर एवं फल इत्यादि वितरण कर तथा भक्तों को पटका उड़ा कर जोरदार स्वागत किया गया।

 वहीं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ब्रज प्रांत संयोजक विपिन वार्ष्णेय के प्रतिष्ठान पर सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थकों द्वारा ठाकुर जी बांके बिहारी लाल जी की यात्रा में शामिल पद यात्रियों का पटका पहनाकर स्वल्पाहार करा कर स्वागत किया गया । 

श्री बांके बिहारी पदयात्रा के पदाधिकारी गण अनिल पाठक, सुरेश आर्य , आमोद शर्मा, लव पंडित , बंटी आर्य द्वारा व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय का ठाकुर जी की विशेष विशेष ईश्वरीय कृपा सौगात देकर प्रोत्साहित किया गया। हाथरस रोड स्थित सीमा रामवीर उपाध्याय के आवास पर बांके बिहारी जी की पदयात्रा का भक्तों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिसमें भक्तों ने पदयात्रा में सम्मिलित सभी लोगो का फूल माला पहनाकर तथा पटका उड़ाकर एवं यात्रा में सम्मिलित लोगों को जलपान करा कर भव्य स्वागत किया तथा पुष्प वर्षा कर पदयात्रा को आगे प्रस्थान कराया गया। जिसमें सभी भक्तों के द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर  आरती त्रिवेदी जयपाल सिंह,बबलू सिसोदिया,बृज बिहारी कौशिक,चेतन शर्मा,रानू पंडित, आकाश दीक्षित,दुर्गेश पचौरी, निशांत चौहान,कमलेश शर्मा,विष्णु राजा,मोनी वर्मा, दीपक सक्सेना,चंचल गुप्ता श्रीकांत, धीरज वार्ष्णेय, विमल उपाध्याय,धर्मेंद्र शर्मा,संजीव शर्मा,आकाश बजाज,नवरत्न बजाज,मनोज गारमेंट्स,शिरोमणि वेश्य,मनोज यादव,नीरज यादव,अल्केश यादव,प्रकाश कश्यप,अवधेश उपाध्याय, प्रिंस गुप्ता,पारस गुप्ता,वैभव गुप्ता,हरी बाबू,दिलीप ठाकुर संजय सिंह,कृष्णा पंडित आदि लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...