सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ का आकस्मिक निरीक्षण एवं थाने में नवनिर्मित मालखाना का किया गया लोकार्पण

 पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ का आकस्मिक निरीक्षण एवं थाने में नवनिर्मित मालखाना का किया गया लोकार्पण

सिकंदराराऊ

 पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ डा आनंद कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्द्राराऊ श्री अशोक कुमार सिंह तथा थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, हवालात, मैस, थाना परिसर का भ्रमण किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय में अभिलेखों को चैक किया गया । प्रभारी निरीक्षक एवं मौजूद कर्मियों को अभिलेखों के रखरखाव एवं अभिलेखों को अध्यावधिक करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा द्वारा टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्द्राराऊ को नये टॉप-10 अपराधियों को चिन्हित कर आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर दिन व रात में चैकिंग कर फ्लाई सीट में दर्ज कराने हेतु प्रभारी निरीक्षक एवं कांस्टेबल क्लर्क को निर्देशित किया गया । थाने में बेहतर साफ-सफाई रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया । 

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ में नवनिर्मित मालगृह (मालखाना) का  लोकर्पण किया गया । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने पर नियुक्त पुलिसकर्मियों के साथ मीटिंग कर जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढीकरण व अपराध नियंत्रण एवं आगामी स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । पुलिस अधीक्षक द्वारा बीट आरक्षियों से वार्ता कर सभी को अपनी-अपनी बीट में भ्रमण करने एवं बीट बुक को अध्यावधिक करने तथा थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया तथा थाने पर नियुक्त चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षकगणों से लंबित विवेचनाऐं विशेषकर एससी एसटी एक्ट, महिला सम्बन्धी अपराध, पोक्सो एक्ट आदि के सम्बन्ध में जानकारी की गई एवं उत्कृष्ट विवेचना निस्तारण  के सम्बन्ध में आवश्यक टिप्स दिए गये। साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं के प्रभावी रोकथाम हेतु दिन व रात्रि में नियमित रूप से गस्त करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में सामाजिक अपराधों पर पूर्णतः अंकुश लगाने तथा आमजन की शिकायतो को शालीनता के साथ सुनकर त्वरित निस्तारण करने के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्द्राराऊ व पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा सभी को अपने कार्यों को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्ठा के साथ करने हेतु तथा अपराधो पर नियत्रंण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...