अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा सेवा समर्पण दिवस पर गरीबों को पचास कम्बल वितरित
राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सेवा समर्पण दिवस के मौक़े पर गरीबों को पचास कम्बल वितरित किये और समृद्ध व्यापारी भाइयों से आह्वान किया कि ठंड से बचाव हेतु गरीब एवं निराश्रित लोगों की जो भी मदद हो सके अवश्य करें ।
नगर अध्यक्ष एवं आगरा मंडल प्रभारी संजीव महाजन व जिला उपाध्यक्ष नवेद अहमद खान ने कहा है कि गरीबों की सेवा ही वास्तव में ईश्वर की सेवा है जितना हो सके हम लोगों को निराश्रित एवं असहाय लोगों की मदद अवश्य करनी चाहिए। अपने लिए तो सभी जीते हैं, जो दूसरों के लिए जीते हैं। वास्तविकता में यही इंसानियत है।
नगर महामंत्री प्रवीण वार्ष्णेय डोबी भाई एवं युवा अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय ने कहा कि गरीबों की सेवा से मन को शांति मिलती है और इससे ही मानव जीवन सफल होता है। दुनियां में ईश्वर ने सिर्फ इंसान को ही इस काबिल बनाया है। इसीलिए जगत का हर जीव जंतु तक सभी मनुष्यों पर ही निर्भर हैं। इसलिए हम सभी लोगों को परमार्थ के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए ।
इस अवसर पर नगर कोषाध्यक्ष इरफ़ान सैफी, नगर उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय उर्फ़ खिल्लो बाबा, उपाध्यक्ष हसीन खान , जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मीरा महेश्वरी ,सुनील महाजन , नगर संगठन मंत्री दुर्वेश पचौरी, मंत्री शफी मोहम्मद ,राहुल महाजन आदि व्यापारी नेता मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें