सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ब्राह्मण को सभी वर्गों को साथ लेकर सनातन धर्म की रक्षा करनी होगी : मित्रेश

परशुराम जन्मोत्सव पर हुआ हवन यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन


सिकंदराराऊ।

 नर्मदेश्वर महादेव मंदिर शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया ।इस अवसर पर विशाल हवन यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन हुआ। आचार्य सुभाष दीक्षित के पावन सानिध्य में ब्राह्मण बंधुओं द्वारा विधि विधान के साथ भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई एवं सभी ब्राह्मण बंधुओं ने यज्ञ में वैदिक मंत्रोचार के साथ आहुतियां देकर समस्त मानव जाति के कल्याण की कामना की। कार्यक्रम के दौरान परिसर भगवान परशुराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा और वातावरण भक्तिमय बना रहा।

राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि अक्षय तृतीया पर बुराइयों का सर्वनाश करने और नकारात्मक शक्तियों के अंत के लिए भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। हमेशा सभी को उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। भगवान परशुराम, भगवान विष्णु के छठे अवतार, भारतीय संस्कृति में न्याय, धर्म और अटूट साहस के अद्वितीय प्रतीक माने जाते हैं। उन्होंने उस समय अवतार लिया जब समाज में अधर्मी, अहंकारी और अत्याचारी शासकों का बोलबाला था और धर्म का ह्रास हो रहा था।   उन्होंने कहा  कि ब्राह्मण समाज की आज के समय में जिम्मेदारी बढ़ गई है। देश में जातीय विभाजन की स्थिति बन रही है। ब्राह्मण को सभी वर्गों को साथ लेकर सनातन धर्म की रक्षा करनी होगी। युवाओं में बढ़ रही नशे की आदत को रोकने के लिए भी जागरूकता लानी होगी। व्यसन व्यक्ति को ही नहीं बल्कि धर्म और देश को भी बर्बाद कर देते हैं  । 

यह अवसर पर पुरुषोत्तम शर्मा,  चेतन शर्मा गुरु, सुभाष चंद्र शर्मा, मुनेश चतुर्वेदी, मुन्नालाल दीक्षित , मुकेश शर्मा प्रधान ,सुधीर तिवारी, राजीव चतुर्वेदी, वीरेंद्र सिंह चौहान, आरती त्रिवेदी, कमलेश शर्मा , नीलम उपाध्याय, उत्कर्ष पाठक, दीपांशु शर्मा , मनोज पंडित, कमलकांत दीक्षित, आकाश दीक्षित, देवेंद्र दीक्षित शूल, डॉ अरविंद शर्मा, दुर्वेश पचौरी, शरद शर्मा, पुष्पकांत शर्मा, पंकज पचौरी , विनय चतुर्वेदी, नरेश चतुर्वेदी, रिंकू शर्मा, युवराज शर्मा, प्रियांशु पाराशर, विनय शर्मा, माधव भारद्वाज, शौर्य पंडा, वैष्णव शर्मा, शिवम दिक्षित, हर्षित चतुर्वेदी, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, वैभव शर्मा, आर्यन, आदित्य, कुशाग्र, पियूष पचौरी,  बृज बिहारी कौशिक, श्री कृष्ण दीक्षित, प्रमोद विषधर, मयंक उपाध्याय, देवदत्त उपाध्याय, अनंत देव, कृष्णा शर्मा, कन्हैया शर्मा ,लकी शर्मा, मुकेश शर्मा,,कन्हैया पचौरी,,सुभाष पाराशर, श्याम उपाध्याय, इंद्रदेव पालीवाल, अंकुश उपाध्याय, युवराज चतुर्वेदी, आशुतोष उपाध्याय, राजीव शर्मा, हेमंत उपाध्याय, अजय शर्मा, प्रशांत भारद्वाज, आशीष दीक्षित, हिमांशु पचौरी, अंकित शास्त्री, हिमांशु दीक्षित, दिनेश स्नेही, आदि मौजूद रहे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...