जिला स्वच्छता समिति एवं पंचायतीराज विभाग की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

हाथरस ।

जिला स्वच्छता समिति एवं पंचायतीराज विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत शौचालय निर्माण, उनके उपयोग एवं रख-रखाव, केयर टेकर की स्थिति, ओडीएफ प्लस ग्रामों को घोषित किये जाने की प्रगति, व्यक्तिगत शौचालय रेट्रोफिटिंग, आर0आर0सी0 सेंटर तथा प्लास्टिक वेस्ट मेनेजमेंट यूनिट की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जनपद में ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) की स्थिति को स्थायी रूप से बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा जहां भी शौचालयों के उपयोग में कमी पाई जाए, वहां तत्काल जागरूकता अभियान चलाकर स्थिति में सुधार किया जाए। उन्होंने एडीओ पंचायत को निर्देश दिए कि वह तैनाती स्थल पर रहकर कार्य करें तथा जिन एडीओ पंचायत का कार्य संतोषजनक नहीं है उनका अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायतों में कूड़ा एकत्र करने वाले खराब ई-रिक्शों को सही कराने के निर्देश दिए। पंचायत भवनों में सीसीटीवी, बाउंड्रीवाल लगाने की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों को प्रारम्भिक जांच अधिकारी नियुक्त किया है उन्हें आख्या रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने री-बोर कराये गये हेण्डपम्पों की सूची उपलब्ध कराते हुए जांच कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में कूड़ा संग्रहण, पृथक्करण एवं निस्तारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण हेतु निर्धारित स्थलों का ही उपयोग किया जाए तथा अवैध डंपिंग पर प्रभावी रोक लगाई जाए। साथ ही, अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों के संचालन को नियमित रूप से मॉनिटर करने तथा उनके सुचारु संचालन हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने पंचायत सचिवों एवं संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से फील्ड में उपस्थित रहकर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें और प्रगति की रिपोर्ट समय से प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनपद में स्वच्छता एवं ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूर्ण करें तथा जनसामान्य को योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराएं।

ब्लॉक प्रमुख मुरसान मा0 रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई तथा सामुदायिक शौचालयों की नियमित रूप से साफ-सफाई कराने पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी से कहा कि पात्र लाभार्थियों को आवास बनाने हेतु सुविधा उपलब्ध कराई जाये।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकरी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, एडीओ पंचायत, खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2