एसओजी टीम व थाना सहपऊ पुलिस संयुक्त कार्यवाही में वेदप्रकाश शर्मा की हत्या की घटना को कारित करने वाला प्रकाश आये 1 अन्य अभियुक्त वंश सोनी को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व में उक्त घटना में शामिल 7 अभियुक्तों को हाथरस पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
अवगत कराना है कि दिनांक 07.04.2026 को वादिया श्रीमती नीतू शर्मा पत्नी मुकेश कुमार शर्मा निवासी जीवनी मण्डी थाना छत्ता कमिश्नरेट आगरा जनपद आगरा द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना हाथरस गेट पर सूचना दी कि अभियुक्तगण द्वारा उसके भाई वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू पुत्र स्व0 श्री रामप्रकाश शर्मा निवासी गली जै राधे दिल्ली वाला मौहल्ला थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस का उसका मकान हडपने की नियत से दिनांक 06.04.2026 की रात्रि में हत्या कर दी है । उक्त सूचना के आधार पर थाना सहपऊ पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में थाना थाना पुलिस, एसओजी, एण्टीथैफ्ट सहित 5 टीमों का गठन किया गया । विवेचना के क्रम में टीमों द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी तथा नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी गयी । जिसके क्रम में आज दिनांक 12.04.2026 को एसओजी टीम व थाना सहपऊ पुलिस टीम द्वारा यूट्यूबर वेदप्रकाश शर्मा की हत्या की घटना में प्रकाश में आये 1 अभियुक्त वंश सोनी पुत्र हरिओम वर्मा निवासी एमएलडीवी वाली गली श्याम कुँज कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सहपऊ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।उक्त अभियोग में पूर्व में कुल 7 अभियुक्तो की गिरफ्तारी की जा चुकी है तथा आज उक्त अभियोग में वांछित 1 अन्य आरोपी वंश सोनी पुत्र हरिओम वर्मा निवासी एमएलडीवी वाली गली श्याम कुँज कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया जा चुका है । अभियोग में अब तक कुल 8 आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके है।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें