एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल में किया गया मेधावियों का सम्मान

जीवन में सफलता के लिए मेहनत और अनुशासन पर ध्यान देने की आवश्यकता



सिकंदराराऊ। 

एसबीएस हायर सेकेंडरी यूपी बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक से पास होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर टॉप टेन में शामिल छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी गुरु जी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। 

स्कूल के डायरेक्टर मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष का रिजल्ट अच्छा रहा है। अच्छे अंक प्राप्त कर बच्चों ने विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया है और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। मेहनत के बल पर ही मुकाम हासिल किया जा सकता है।  बच्चों को अपने जीवन में सफलता के लिए मेहनत और अनुशासन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। 

कार्यक्रम के दौरान जिन मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया उनमें ज्योति, वैष्णवी, पूनम कुमारी, समीक्षा, गुड़िया ,भूमिका धनगर, गुनगुन, ज्योति, खुशबू कुमारी, अंशी,  तुलसी भारद्वाज, योजना कुमारी, कामिनी, पूनम भारती, कृष्णा, जीतू यादव, सारथी, अभिषेक भारद्वाज, कन्हैया एवं यश कुमार को पुरस्कार प्रदान किया गया। 

प्रधानाचार्य विनय चतुर्वेदी ने कहा कि जिन बच्चों ने इस बार बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त की है । उन्हें अपने भविष्य के लिए बड़े लक्ष्य करने चाहिए। वहीं छोटी कक्षाओं के बच्चों को उनसे प्रेरणा लेकर मेहनत के साथ पढ़ाई करनी है जिससे वे भविष्य में अपने स्कूल ही नहीं बल्कि जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ा सकें। 

इस अवसर पर  प्रधानाचार्य विनय चतुर्वेदी, डायरेक्टर मित्रेश चतुर्वेदी ,  रुकम पाल सिंह, अनंत देव चतुर्वेदी, विक्रम सिंह, बंटी यादव, ऋषि पाल सिंह , प्रशांत कुमार, ऋषभ शर्मा ,अश्वनी कुमार, याशिका चतुर्वेदी ,राधा , मंजू गुप्ता, सृष्टि शर्मा ,हेमा पाराशर, ज्योति, बृजेश कुमारी, करिश्मा, कमलेश ,ज्योति उपाध्याय, नेहा आदि मौजूद रहे।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2