सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एसओजी टीम व थाना सहपऊ पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ के दौरान वेदप्रकाश शर्मा हत्याकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार

हाथरस। 

एसओजी टीम व थाना सहपऊ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में सराहनीय कार्य करते हुए थाना सहपऊ क्षेत्रान्तर्गत  यूट्यूबर वेदप्रकाश शर्मा की हुई हत्या की घटना कारित करने वाले प्रकाश मे आये 4 आरोपी रुद्र पाठक एवं वंश दीक्षित ,आकाश व ललित से हुई पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग के दौरान गिरफ्तार लिया। कब्जे से 1 मोटरसाईकिल , 2 तमंचा 315 बोर, 2 जिन्दा व 2 खोखा कारतूस बरामद  हुए हैं। 

9 अप्रैल  को उक्त घटना में शामिल 1 अभियुक्त शुभम उर्फ माइटी को थाना सहपऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा आज पहले 2 अन्य आरोपी रुद्द पाठक व वंश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया तत्पश्चात 2 आरोपी कार्तिक व छोटू उर्फ निशाद को गिरफ्तार किया गया है। अब तक उक्त घटना में कुल 7 आरोपियो की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

अवगत कराना है कि दिनांक 07.04.2026 को वादिया श्रीमती नीतू शर्मा पत्नी मुकेश कुमार शर्मा निवासी जीवनी मण्डी थाना छत्ता कमिश्नरेट आगरा जनपद आगरा द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना हाथरस गेट पर सूचना दी कि अभियुक्तगण द्वारा उसके भाई वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू पुत्र स्व श्री रामप्रकाश शर्मा निवासी गली जै राधे दिल्ली वाला मौहल्ला थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस का उसका मकान हडपने की नियत से दिनांक 06.04.2026 की रात्रि में हत्या कर दी है । उक्त सूचना के आधार पर थाना सहपऊ पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।  

पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस सहित 5 टीमों का गठन किया गया  था । विवेचना के क्रम में टीमों द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है तथा नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी गई।  जिसके क्रम मे थाना सहपऊ पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 9.04.2026 को अभियोग मे  प्रकाश मे आये मे अभियुक्त शुभम उर्फ माइटी पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी दिल्ली बाला चौक थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीमो द्वारा लगातार सम्भावित स्थानो पर दबिश दी जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा अभियोग में नामजद आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिनांक को 08.04.2026 को पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा 25,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था । जिसके क्रम में आज दिनांक-10.04.2026 को थाना कोतवाली हाथरस पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दिनाक 07.04.2026 को यूट्यूबर वेदप्रकाश शर्मा की हत्या की घटना कारित करने वाले प्रकाश मे आये 2 आरोपी अलीगढ से सासनी आ रहे हैं । जिसके क्रम में एक टीम थाना सासनी बार्डर तथा एक टीम वनचेतना व एक टीम शक्ति वन के सामने चैकिंग कर रहे थे । तभी शक्ति वन के पास चैकिंग कर रही पुलिस टीम को सूचना मिली कि दोनो आरोपी हनुमान चौकी से निकलते हुये आ रहे है। जिनको पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया तो  बदमाशो ने पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल शक्ति वन की तरफ भगा ली, बदमाशों ने अपने आप को घिरता देख पुलिस पर जान से मारने की नियति से फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षार्थ अपने बचाव में फायरिंग की गयी ।

जिसके क्रम मे गठित पुलिस टीमो के अथक प्रयासोपरान्त आज दिनांक 10.04.2026 को एसओजी टीम व थाना कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे पुलिस मुठभेड के दौरान पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त 2 आरोपी रुद्द पाठक व वंश दीक्षित उपरोक्त के पैर में गोली लगने से दोनो आऱोपी घायल हो गये है । जिनके कब्जे से 2 तमंचा 315 बोर, 4 जिन्दा व 2 खोखा कारतूस  व एक बुलट मोटर साईकिल बरामद हुई थी । 

उक्त घटना में शामिल अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातार सम्भावित प्रयास किये जा रहे थे । जिसके क्रम आज दिनांक 10.04.2026 की सांय एसओजी टीम व थाना सहपऊ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना में 2 अन्य आरोपी कच्चे रास्ते रास्ते कही भागने की फिराक में हैं । पुलिस टीमों द्वारा आरोपियो की घेराबंदी की गई, जिसके उपरान्त आरोपियों द्वारा अपने को घिरते देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दी गई । पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जवाबीं फायरिंग की गई । जिसके क्रम मे गठित पुलिस टीमो के अथक प्रयासोपरान्त आज दिनांक 10.04.2026 को एसओजी टीम व थाना सहपऊ पुलिस की पिहुरा बम्बा के पास तामसी को जाने वाले रास्ते के पास हुई पुलिस मुठभेड के दौरान पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त 2 आरोपी आकाश व ललित उपरोक्त के पैर में गोली लगने से दोनो आऱोपी घायल हो गये है । जिनके कब्जे से 02 तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस  व एक बुलट मोटर साईकिल बरामद हुई थी ।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...