कानपुर दिल्ली हाईवे पर बारिश के दौरान अनियंत्रित होकर डबल डेकर बस खाई में गिरी, आधा दर्जन यात्री घायल

सिकंदराराऊ। 

 बुधवार को कानपुर-दिल्ली हाईवे पर गाँव गढ़िया  के पास आज सुबह 3 बजे करीब एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। जिससे आधा दर्जन यात्री घायल हो गए ।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल यात्रियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अन्य यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना कराया। 

बुधवार की सुबह एक डबल डेकर बस गुड़गांव से फर्रुखाबाद की ओर जा रही थी। रातभर हुई तेज बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई थी। गाँव गढिया इकबालपुर के पास पहुंचते ही चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। दुर्घटना में एक दम्पति सहित कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी जे.एन. अस्थाना और अग्निशमन अधिकारी केपी सिंह पुलिस व राहत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से घायल यात्रियों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ भेजा गया, जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस, अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों के सहयोग से बस में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित हैं। कुछ देर की मशक्कत के बाद हाईवे पर यातायात को भी सामान्य कर दिया गया।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2