सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति एवं शादी विवाह के लिए व्यावसायिक सिलेंडरों को लेकर जिला अधिकारी ने ली बैठक

हाथरस । 

घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के सबंध में विभिन्न स्थलों पर प्राप्त हो रही शिकायतों तथा शादी विवाह व अन्य समारोह में भोजन की व्यवस्था हेतु व्यावसायिक सिलेंडरों की मांग के परिप्रेक्ष्य में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, समस्त एलपीजी विक्रय अधिकारियों, पूर्ति निरीक्षकों एवं गैस एजेन्सी संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में उपस्थित विक्रय अधिकारियों ने अवगत कराया कि जनपद में एलपीजी का पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है। किसी भी गैस एजेन्सी पर स्टॉक की अनुपलब्धता नहीं है। वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत उपभोक्ताओं द्वारा गैस न मिलने की आशंका/घबराहट के कारण बुकिंग की जा रही है, जिससे गैस एजेन्सियों पर भीड़ लग जा रही है। विक्रय अधिकारियों कहा कि शादी/विवाह आदि कार्यक्रमों में भोजन की व्यवस्था हेतु जिला पूर्ति अधिकारी अथवा उप जिलाधिकारी के पत्र प्राप्त हो रहे हैं, जिनमें व्यक्तियों द्वारा 10-12 व्यावसायिक सिलेंडरों की मांग की जा रही है, जबकि कार्यक्रम हेतु 3-4 व्यावसायिक सिलेंडर जिनमें 19 किग्रा गैस भरी होती है, ही पर्याप्त होते हैं। 

गैस एजेन्सी संचालकों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा शादी विवाह आदि कार्यक्रम हेतु नियमानुसार सिक्योरिटी और गैस का पैसा जमा कराकर आवेदकों को उपलब्धता के अनुसार व्यावसायिक सिलेंडर प्राप्त कराए जा रहे हैं। 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिला पूर्ति कार्यालय एवं तहसील स्थित आपूर्ति कार्यालयों में शादी/विवाह आदि के कार्यक्रमों में भोजन की व्यवस्था कराने हेतु सिलेंडरों की मांग के सबंध में प्राप्त होने वाले आवेदनों को एक गूगल शीट के माध्यम अद्यतन किया जाए, जिसमें आवेदक का सम्पूर्ण विवरण दर्ज हो और उस गूगल शीट को ऑयल कम्पनियों के सैल्स ऑफिसरों एवं गैस एजेन्सी संचालकों के साथ साझा किया जाए, जिससे आसानी से यह पता चल सके कि किस आवेदक को कब और कितने व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध कराये जाने हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी गैस एजेन्सी संचालक उपभोक्ताओं के लिए हैल्प डेस्क लगाएं जिससे उपभोक्ता आसानी से बुकिंग एवं अपनी ई-केवाईसी करा सकें। उपभोक्ताओं हेतु वाटर कूलर भी लगाया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक गैस एजेन्सी पर उपभोक्ताओं की जानकारी हेतु सूचना बोर्ड अवश्य प्रदर्शित हो, जिसपर कुल स्टॉक एवं इंडेट लगने की सूचना रहे, जिससे उपभोक्ताओं को गैस उपलब्धता के बारे में जानकारी हो सके। गैस एजेन्सी पर यदि ज्यादा भीड़ होती है तो गैस एजेन्सी संचालक इसकी सूचना तत्काल क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक अथवा क्षेत्राधिकारी पुलिस/संबंधित उप जिलाधिकारी को दें और पूर्ति निरीक्षक उस एजेंसी पर जाकर भीड़ को यह आश्वस्त करें कि एलपीजी का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने सभी ऑयल कम्पनी के सैल्स ऑफिसरों को निर्देश दिए गए कि गैस सिलेंडरों की आपूर्ति से संबंधित बैकलॉग को जल्द से जल्द समाप्त किया जाए।

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ने निर्देश दिए गए कि सभी गैस एजेन्सियों पर इस प्रकार का फ्लैक्स बोर्ड लगवाया जाए कि यदि किसी व्यक्ति को शादी/विवाह या अन्य कार्यक्रम में भोजन की व्यवस्था हेतु कॉमर्शियल सिलेंडरों की आवश्यकता है तो वह जिला पूर्ति कार्यालय अथवा उप जिलाधिकारी कार्यालय में अपना आवेदन दे सकते हैं और उसमें पूर्ति निरीक्षक का नाम व मोबाईल नम्बर भी अंकित हो।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, समस्त एलपीजी विक्रय अधिकारियों, पूर्ति निरीक्षक एवं गैस एजेन्सी संचालक आदि उपस्थित रहे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...