सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नवंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सट्टे की खाई वाडी कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सिकंदराराऊ।  सिकन्द्राराऊ  पुलिस द्वारा सट्टे की खाई-बाडी करते हुये एक अभियुक्त को  गिरफ्तार करके जेल भेजा है। कब्जे से 430 रुपये नगद व पेन, पर्चा सट्टा, बरामद किए हैं।   पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जुआ सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सट्टे की खाई-बाडी करते हुये एक अभियुक्त वजीर अहमद पुत्र निशारत अली निवासी मौहल्ला दमदमा थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को इकबाल मोड से गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे  430 रूपये नगद व पर्चा सट्टा बरामद हुए हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । @samachar24news

एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल में अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन का आयोजन, बच्चों के समग्र विकास के लिए की गई चर्चा

सिकंदराराऊ।  एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल रुदायन गोपी में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, व्यवहार और समग्र विकास पर चर्चा की गई। इस सम्मेलन में शिक्षकों और अभिभावकों ने मिलकर बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए योजना बनाई और शिक्षकों ने बच्चों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अभिभावकों ने भी अपने विचार और सुझाव साझा किए।  अभिभावक शिक्षक सम्मेलन का शुभारंभ प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी गुरु जी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। विद्यालय परिवार ने छात्रों की दैनिक दिनचर्या और समग्र विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अभिभावकों के साथ संवाद किया। इसका उद्देश्य घर और विद्यालय के बीच समन्वय स्थापित कर बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में काम करना था। विद्यालय के डाइरेक्टर मित्रेश चतुर्वेदी ने अभिभावकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक होती है जब घर और विद्यालय दोनों समान रूप से योगदान दें। उन्होंने बच्चों की नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन, स्वास्थ्य, शिष्टाचार और चरित्र निर्माण के महत्व पर जोर दिया। उ...

शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर प्रशासन ने दो बीएलओ को किया सम्मानित

सिकंदराराऊ।  जिलाधिकारी के निर्देशानुसार स्थानीय बीआरसी पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो बीएलओ को सम्मानित किया गया।  जिलाधिकारी के निर्देशानुसार दो बीएलओ  संजय कुमार वर्मा स.अ. उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंचावली बूथ संख्या 226 एवं  विवेक अग्रवाल स.अ. प्राथमिक विद्यालय नगला शेखा बूथ संख्या 325 को कुल मतदाताओं के सापेक्ष शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर ब्लॉक संसाधन केंद्र सिकंन्द्राराऊ पर शाल पहनाकर और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।  इस मौके पर  प्रकाश चंद्र एडीएम हाथरस,  संजय कुमार एसडीएम सिकंन्द्राराऊ, सुश्री स्वाति भारती जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस, सोनू बघेल तहसीलदार सिकंन्द्राराऊ,  लक्ष्मी कांत बीईओ हसायन,  विजय चौहान बीईओ सिकंन्द्राराऊ और श्रीमती डौली शर्मा, पूर्ति निरीक्षक सिकन्द्राराऊ आदि अधिकारी गण उपस्थित रहे। @samachar24news

उप जिलाधिकारी ने मतदाता सूची के गहन प्रशिक्षण कार्य का बूथ पर पहुंचकर किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सिकंदराराऊ।  उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने शुक्रवार को मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जांच की। उन्होंने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया और बीएलओ से जानकारी ली। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे गणना प्रपत्र जल्द जमा करें। उन्होंने समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने मोहल्ला ब्राह्मणपुरी स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में बीएलओ अनम सिद्दीकी द्वारा किए जा रहे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया और बीएलओ अनम सिद्दीकी से कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उप जिलाधिकारी ने पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए वार्ड सभासद डॉ राकेश सेंगर एवं सभासद से सहयोग के लिए कहा। उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण कार्य, उसकी वापसी और डिजिटाइजेशन के कार्यो को देखा। आसपास के लोगों से गणना प्रपत्र के मिलने और फार्म भरकर जमा करने के बारे में पूछा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने गणना प्रपत्र जल्द से जल्द जमा करें। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि एसआईआर के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरव...

अमर्यादित बयान देने वाले आईएएस को बर्खास्त कर जेल भेजा जाए : मित्रेश चतुर्वेदी

सोमवार को सभी राज्यों में  राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष कराएंगे आईएएस के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को भेजा पत्र सिकंद्राराऊ ब्राह्मण की बेटी वाला बयान देने वाले मध्य प्रदेश के आईएएस संतोष कुमार वर्मा के खिलाफ ब्राह्मण समाज में जबरदस्त आक्रोश प्राप्त है। राष्ट्रपति को पत्र भेजकर आईएएस अधिकारी को बर्दाश्त करने की मांग की है। मांगना माने जाने पर पूरे देश में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने बयान जारी करते हुए कहा आईएएस अफसर संतोष वर्मा को बर्खास्त किया जाना चाहिए और रासुका लगाकर जेल भेजने की मांग की है।  उन्होंने देश के राष्ट्रपति को भेजे पत्र में कहा है कि आईएएस मुख्य अधिकारी एक जिम्मेदार पद है। यदि उस पद पर रहते हुए कोई भी व्यक्ति इस तरह की बात करता है तो उसे तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। उनके बयान से समाज में विद्वेष फैल रहा है तथा सामाजिक ताना-बाना टूटने का डर है। पूरे देश में ब्राह्मण समाज में बयान को लेकर जबरदस्त गुस्सा है। ऐसा अमर्यादित बय...

तहसील स्तरीय दिव्यांग प्रतियोगिता के विजेताओं को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बांटे पुरस्कार

सिकंदराराऊ।  शुक्रवार को बीआरसी सिकंन्द्राराऊ पर तहसील स्तरीय दिव्यांग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक सिकंद्राराऊ और ब्लॉक हसायन के लगभग 55 दिव्यांग छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सुश्री स्वाति भारती जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस द्वारा किया गया व कार्यक्रम का आयोजन  विजय चौहान खंड शिक्षा अधिकारी सिकंन्द्राराऊ द्वारा किया गया और संचालन  प्रवीन सोमानी ने किया ।  दिव्यांग छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया गया। तत्पश्चात मुख्य रूप से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर चयनित छात्र छात्राओं को पुरष्कृत किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उपस्थित बच्चों और अभिभावकों का उत्साहवर्धन किया ।   इस अवसर पर मुख्य रूप से लक्ष्मीकांत खंड शिक्षा अधिकारी हसायन, अलोक जैन एआरपी , मुकेश कुमार एआरपी, मुनेश कुमार, प्रदीप चौहान, संतोष डांगर, ललिता यादव,  मुकेश चन्द्र, कपिल गौतम, महेश यादव, अशोक कुमार गुप्ता, अभिषेक, यादराम, अमित और देवेंद्र मौजूद रहे। @samachar24news

लेखपाल द्वारा आत्महत्या के मामले में लेखपाल संघ ने उप जिलाधिकारी को सोंपा ज्ञापन

सिकंदराराऊ।  फतेहपुर जनपद की बिन्द तहसील के लेखपाल सुधीर कुमार द्वारा अधिकारियों के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या करने के मामले को लेकर लेखपाल संघ द्वारा तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। लेखपालों ने उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सोंपा।  इस अवसर पर दिए गए ज्ञापन में मांग करते हुए कहा कि मुख्य आरोपी संजय कुमार सक्सेना पीसीएस अधिकारी का नाम अज्ञात के स्थान पर एफआईआर में नामजद किया जाए। मृतक की माता को 50 लख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। मृतक के परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए । मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई जाए। कम समय में काम पूरा करने का दबाव कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं जीवन को खतरे में डाल रहा है। कर्मचारी एवं लेखपालों के साथ अधिकारी सद्भाव, संवेदनशीलता तथा संवाद स्थापित करने तथा उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों के साथ शासन के निर्देशानुसार नियमित बैठक करने के निर्देश समस्त जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी को निर्गत किए जाएं। लेखपालों को सामान्य निर्वाचन तथा मतदाता सूची परीक्षण के दौरान अपरिभाषित ड्यूटी हेतु प्रोत्साहन र...

आर्म्स एक्ट के अभियुक्त को न्यायालय ने सुनाई सजा

सिकंदराराऊ।  पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल तथा अभियोजन की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप न्यायालय हाथरस द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ के आर्म्स अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त को न्यायालय उठने तककी सजा व 1000 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई ।  अवगत कराना है कि थाना सिकन्द्राराऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 193/2023 धारा 3/25 आर्म्स अधिनियम बनाम ज्ञान सिंह पुत्र अमोल सिंह निवासी महारी थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था । अभियोग की विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए पूर्ण की गयी तथा आरोपी के विरूद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। अभियुक्तों को अधिकाधिक दंडित कराने हेतु शासन के दिशा निर्देशो के क्रम में तथा श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मॉनीटरिंग सेल जनपद हाथरस के माध्यम से अभियोग का न्यायालय में विचारण के दौरान सम्यक पैरवी एवं प्रभावी कार्य...

पोक्सो के आरोपी अभियुक्त को न्यायालय ने सुनाई आर्थिक दंड एवं कठोर कारावास की सजा

सिकंदराराऊ।  पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल तथा अभियोजन की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप न्यायालय हाथरस द्वारा थाना सिकंद्राराऊ के पोक्सो के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त को 10 वर्ष का कठोर कारावास व 18,000 अर्थदंड की सजा सुनाई ।  अवगत कराना है कि वादी द्वारा सूचना दी गयी कि दिनाँक 13.09.2020 को मेरी पुत्री घरेलू सामान लेने हेतु पुरदिल नगर बाजार गयी थी। जो रात्रि तक घरेलू सामान लेकर वापस नही आयी ।उक्त सूचना पर वादी लिखित तहरीर के आधार पर थाना सिकंद्राराऊ पर म0अ0सं0 464/2020 धारा 363/366 भादवि बनाम साहिद पुत्र इरशाद निवासी मौहल्ला गड्डा कस्बा पुरदिल नगर थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए व पीडिता के धारा 161/164 सीआरपीसी के बयानों पर नामित व्यक्ति साहिद पुत्र इरशाद निवासी मौहल्ला गड्डा कस्बा पुरदिलनगर थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस की नामजदगी गलत पायी गयी जिसका साहिद उपरोक्त का नाम पृथक किया गया तथा बयान पीडिता धारा 161/164...

पुरानी पेंशन बाली की मांग को लेकर सिकंदराराऊ के शिक्षक जंतर मंतर पर आयोजित धरने में हुए शामिल

सिकंदराराऊ।  दिल्ली जंतर मंतर पर अटेवा के आह्वान पर सिकंद्राराऊ ब्लॉक इकाई के तमाम शिक्षक साथियों के साथ दिल्ली के जंतर मंतर से लौटे शिक्षकों ने लामबंद होकर कहा कि वर्षों से चली आ रही पुरानी पेंशन की मांग को लेकर एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के टेट की अनिवार्यता के निर्णय के विरोध में धरना प्रदर्शन में सिकंदरा राव से सैकड़ों कार्यकर्ता प्रतिभाग करके लौटे हैं।  पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री दुष्यंत यादव ने कहा कि हम निश्चित रूप से इस लड़ाई को जीत कर रहेंगे। वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हैं कि शिक्षकों के हित में पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। वहीं 1 सितंबर 2025 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समाप्त करने का अनुरोध किया। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया कि वह हमारी बात को  केंद्र सरकार के समक्ष रखें जिससे कि उत्तर प्रदेश के शिक्षकों का जो असमंजस बना हुआ है वह दूर हो और पूर्ण मनोयोग से शिक्षण कार्य कर सकें जिस कि प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा सके।  इस अ...

पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में मॉडल यूथ ग्राम सभा का सफल आयोजन

सिकंदराराऊ।  पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अगसोली में मॉडल यूथ ग्राम सभा का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता तथा जनसरोकारों के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी  व पूर्व प्रधान पंचों व  अखिल भारतीय पंचायत परिषद  राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जादौन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छविचित्र पर मल्यार्पण व दीपप्रज्वलन से हुआ। विद्यालय प्राचार्य डॉ भगवान सिंह व उपप्राचार्य  सुदेश कुमार तोमर द्वारा  मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि  का  पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र भेट कर सम्मान व अभिवादन किया गया। मॉडल यूथ ग्राम सभा के दौरान छात्र छात्राओं ने ग्राम स्तर की समस्याओं, उनके समाधान तथा विकास संबंधी प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया। विभिन्न समूहों ने सड़क, शिक्षा, स्वच्छता, जल संरक्षण और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सुझाव प्रस्तुत किए। इन गतिविधियो...

चोरी का घटनाओं का खुलासा, चोरी के गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 3 शातिर किये गिरफ्तार

हाथरस।  हाथरस पुलिस ने नगर व क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए को गिरफ्तार कर जेल भेजा है जिनसे बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद हुआ है।   पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार अपराधियों की धरपकड़ हेतु तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग अभियान के क्रम में जनपद में लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस रामानन्द कुशवाहा के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना हाथरस गेट पुलिस को चैकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि 3 शातिर बदमाश किन्दौली की तरफ से रूहेरी पुलिस की तरफ कोई घटना कारित करने के फिराक में जा रहे है । मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 25.11.2025 को थाना हाथरस गेट, थाना कोतवाली हाथरस पुलिस एवं एन्टी थैफ्ट टीम द्वारा शहर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों, दुकानों में चोरी की घटनाऐं कारित करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुये 3 अभियुक्तगण लोकेश उर्फ लोकेन्द्र पुत्र रामजीलाल निवासी गाँव नगला सददा थाना सासनी जनपद हाथरस हाल पता किराये का मकान शान्ति पत्नी सालिगराम मौहल्ला नगला अलगर्जी ...

जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने थाना दिवस पर सुनी समस्याएं

हाथरस।  थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से थाना कोतवाली नगर पर जनसुनवाई की गयी । जनसुनवाई के दौरान मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित, उपजिलाधिकारी सदर  राजबहादुर, , क्षेत्राधिकारी नगर   योगेन्द्र कृष्ण नरायन, थाना प्रभारी कोतवाली नगर,लेखपाल आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे । जनसुनवाई के दौरान  जिलाधिकारी  एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया । इस दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । इस दौरान राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व टीम के सहयोग से मामलों के निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिए गए।  इसी क्रम में थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानों, अपने-अपने थानों पर जनसुनवाई की गई । जनसुवाई के दौरान आये हुए फरियादियों...

ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत

सिकंदराराऊ ।   जीटी रोड स्थित रेलवे स्टेशन फाटक पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर जीआरपी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया। मृतक की पहचान महेश चंद पिता का नाम भूमिराज आयु 43 वर्ष गांव मानई थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है।   जानकारी के अनुसार, अछनेरा से कासगंज जाने वाली 55332 अछनेरा पैसेंजर ट्रेन दोपहर करीब डेढ़ बजे जब जीटी रोड फाटक से गुजर रही थी, उसी समय एक  व्यक्ति रेलवे लाइन पर खड़ा था। ट्रेन की चपेट में आने से उसका शरीर कई हिस्सों में बंट गया। @samachar24news

बीआरसी पर आयोजित बैठक में एसडीएम ने सुपरवाइजर तथा बीएलओ को एसआईआर के संबंध में दिए दिशा निर्देश

सिकंदराराऊ।  बीआरसी पर एसडीएम संजय कुमार की अध्यक्षता में एसआईआर के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सुपरवाइजर एवं बीएलओ ने भाग लिया। बैठक में  एसडीएम संजय कुमार तथा बीईओ विजय सिंह  द्वारा सुपरवाइजर एवं बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।   बैठक में एसडीएम ने कहा कि बीएलओ अपने क्षेत्र में गणना प्रपत्रों का वितरण कार्य जल्द से जल्द पूरा करें। जिसके बाद सुपरवाइजर अपनी टीम के साथ प्रत्येक परिवार से प्रपत्र समय पर जमा कराएं। प्रपत्र जमा करते समय सभी विवरणों की बारीकी से जांच की जाए, जिससे कोई कॉलम खाली न रह जाए। टीमें हर मतदाता से सीधे संपर्क करें। गहन प्रशिक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ड्यूटी पर लगाई गई सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से निभाएं।  उन्होंने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता गणना प्रपत्र वितरित करें और जानकारी को ऐप पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध करना है। जिसके तहत मृतक, डुप्लिकेट व अनुपस्थित मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे, व...

क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण तथा सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

सिकंदराराऊ।  पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ जयेन्द्र नाथ द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्द्राराऊ शिव कुमार शर्मा तथा थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहें ।  निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ द्वारा थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, थाना परिसर का भ्रमण किया गया । निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ द्वारा थाना कार्यालय में अभिलेखों को चैक किया एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्द्राराऊ व मौजूद कर्मियों को अभिलेखों के रखरखाव के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इसके साथ ही मालखाने के निरीक्षण के दौरान शस्त्रों के खरखाव की स्थिति देखी तथा सम्बन्धित को समय से शस्त्रों की साफ-सफाई कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया । क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ द्वारा थाना परिसर एवं थाना भवन का निरीक्षण किया गया तथा बेहतर साफ-सफाई एवं रखरखाव हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । निरी...

आर्म्स एक्ट के अभियुक्त को न्यायालय जेएम सिकन्द्राराऊ ने न्यायालय उठने तक की सजा व 1000 रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई

हाथरस।  पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल तथा अभियोजन की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप न्यायालय हाथरस द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ के आर्म्स अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त को न्यायालय उठने तक की सजा व 1000 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।   थाना सिकन्द्राराऊ  पर पंजीकृत मु0अ0सं0 65/2017 धारा 3/25/25 आर्म्स अधिनियम बनाम कमलेश पुत्र बाबूलाल निवासी भिसी मिर्जापुर थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था । अभियोग की विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए पूर्ण की गयी तथा आरोपी के विरूद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया। अभियुक्तों को अधिकाधिक दंडित कराने हेतु शासन के दिशा निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मॉनीटरिंग सेल जनपद हाथरस के माध्यम से अभियोग का न्यायालय में विचारण के दौरान सम्यक पैरवी एवं प्रभावी कार्यवाही क...

सिकंदराराऊ में उत्साह के साथ निकाला यूनिटी मार्च

सिकंदराराऊ।  भारत रत्न देश के प्रथम गृह मंत्री एबं उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल  की 150 वीं जन्म जयंती समारोह भाजपा पूरे देश में बड़े ही उत्साह एवं उत्सव के रूप में मना रही है। आज इस अवसर पर सिकंदराराव के साईं आंनद बल्लभ कॉलेज में एक जन सभा एवं रन फार यूनिटी पद यात्रा का आयोजन किया गया। पद यात्रा में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, एनसीसी कैडेट और  हाथों मे तिरंगा लिए हुए बच्चे, घोष बजाते हुए बच्चे, एवं भारत माता कि जयकार करते हुए युवा शामिल हुए।  कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रजनीकांत माहेश्वरी सदस्य विधान परिषद, मुख्य अतिथि अनूप प्रधान बाल्मीकि सांसद हाथरस, सिकंदराराव के विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने सभा को सम्बोधित किया। शरद माहेश्वरी जिलाध्यक्ष भाजपा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।  रजनीकांत माहेश्वरी सदस्य विधान परिषद ने कहा कि आज पूरा देश सरदार पटेल की बदौलत ही एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार किये हुए है।  सांसद अनूप प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार ने गुजरात में विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा स्टेचू ऑफ़ यूनिटी का निर्माण कराया। विधायक ब...

फार्मासिस्टों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने रक्षा मंत्री को सौपा मांग पत्र

रक्षा मंत्री के सामने उठा फार्मासिस्टों की समस्याओं का मुद्दा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया जल्द समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन सिकंदराराऊ।  अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने फार्मासिस्टों के प्रतिनिधिमंडल के साथ देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लखनऊ में उनके आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल द्वारा रक्षामंत्री को फार्मासिस्टों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि देश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की सबसे बड़ी रीढ़ फार्मासिस्ट है, आज  देश में 18 लाख फार्मासिस्ट पंजीकृत हैं। उनमें से 8 लाख फार्मासिस्ट बेरोजगार है, झोला छाप डॉक्टरों से मुक्ति के लिए फार्मासिस्ट ही सबसे बड़े विकल्प है जो देश में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं, प्रदेश अध्यक्ष ने रक्षा मंत्री के सामने सीएचओ की भर्ती में फार्मासिस्टों को सम्मिलित किए जाने, शेड्यूल के को समाप्त करने, होलसेल पर फार्मासिस्टों को अनिवार्य किए जाने के मुद्दे को उठाया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार द्वारा बताया गया कि...

महिला थाना कार्यालय जीर्णोद्धार एवं मुख्यद्वार का रिबन काटकर उद्घाटन

हाथरस।  पुलिस अधीक्षक हाथरस व अध्यक्षा वामा सारथी, हाथरस व पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ द्वारा महिला थाना कार्यालय का जीर्णोद्धार एवं मुख्यद्वार का रिबन काटकर उद्घाटन किया गया।   पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा व अध्यक्षा वामा सारथी हाथरस एवं पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ श्रीमती रश्मि रानी (IPS) द्वारा महिला थाना जनपद हाथरस के कार्यालय कक्ष का जीर्णोद्धार एवं थाने के मुख्यद्वार का रिबन काटकर उद्घाटन किया गया ।  इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर  योगेन्द्र कृष्ण नरायन, थाना प्रभारी महिला थाना व प्रभारी निरीक्षक परिवार परामर्श केन्द व प्रभारी महिला सहायता केन्द्र व अधिकारी, कर्मचारीगण आदि  मौजूद रहे । @samachar24news

शिव कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर तथा नगदी चुरा कर ले गए चोर, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी

सिकंदराराऊ। नगर के हाथरस रोड स्थित मोहल्ला शिव कॉलोनी में एक मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर  रात्रि में लाखों रुपए के स्वर्ण आभूषण एवं नगदी चुरा कर ले गए। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। हाथरस रोड स्थित शिव कॉलोनी में गिरधारी गोयल का मकान है जहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं तथा पंत चौराहे के पास अलीगढ़ रोड पर उनकी मिठाई की दुकान है। उनकी पत्नी आगरा रिश्तेदारी में गई हुई थी और गिरधारी गोयल शनिवार की रात्रि घर में ताला लगाकर अपनी दुकान पर रोजाना की तरह सोने चले गए। रात्रि में मौका पाकर बंद मकान में चोर घुस गए और नगदी तथा जेवर चुरा ले गए। रविवार की सुबह जब वह दुकान से अपने घर दैनिक क्रियाओं से निवृत होने के लिए गए तो वहां घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ मिला जिसे देख वह आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो घर में रखे लगभग साठ हजार रुपये तथा लाखों रुपए के स्वर्ण आभूषण गायब थे। उन्होंने घटना की जानकारी अपने शुभचिंतकों एवं पुलिस को दी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। प...

सिकंदराराऊ पुलिस ने एक युवक को तमंचा कारतूस समेत किया गिरफ्तार

सिकंदराराऊ।  थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार  कर 1 अवैध तमंचा व 1 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है।   पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार फरार व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकंद्राराऊ पुलिस द्वारा मुखिबर की सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुए अभियुक्त आशीष पुत्र विनोद निवासी कुआ गाँव थाना अकराबाद जनपद अलीगढ को मण्डी के पास एटा रोड फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 1 तमंचा व 1 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकंद्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । @samachar24news

अमोल चंद पब्लिक स्कूल में बाल दिवस उत्सव बहुत उत्साह के साथ मनाया

सिकंदराराऊ।  नगर के जीटी रोड स्थित अमोल चंद पब्लिक स्कूल में बाल दिवस उत्सव बहुत उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में स्कूल के सभी अध्यापकों ,कर्मचारी एवं विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के प्रबंधक विपिन वार्ष्णेय की उपस्थिति में मैनेजर सागर वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्य अनूप अग्रवाल द्वारा बच्चों को बाल दिवस के विषय में संबोधित किया गया। बाल दिवस के उपलक्ष में विद्यालय में फैंसी ड्रेस कंपटीशन एवं  बाल मेले का आयोजन हुआ । फैंसी ड्रेस कंपटीशन में छात्राओं द्वारा रंग बिरंगे परिधानों में कैटवॉक किया गया। बाल मेले में मिकी माउस व झूला  छोटे बच्चों के उत्साह का केंद्र बना रहा । इस अवसर पर छात्रों ने फूड स्टॉल लगाई जिसमें भेलपुरी, टकाटक, मिक्सचर, कॉफी स्टॉल, गोलगप्पे स्टॉल, पापड़ी चाट एवं गेम्स स्टॉल आदि प्रमुख थे। @samachar24news

टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

सिकंदराराऊ।  टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस  एवं पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिन मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक किशनवीर सिंह व प्रधानाचार्या रंजना कुमार ने मां सरस्वती व जवाहार लाल नेहरू जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। नन्हे -मुन्हे छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन सभी का प्रोग्राम सराहनीय रहा। इस अवसर पर संध्या जादोंन , संजय यादव , सुमनप्रकाश यादव , ब्रजेश शर्मा , दिव्या माहेश्वरी, रुक़्क़्या मेम,  मंजुल माहेश्वरी , मनीषा गोला , कविता , अजीम अहद , प्रकाश वार्ष्णेय एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। @samachar24news

शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में बाल दिवस पर हुआ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

सिकंदराराऊ।  ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में बाल दिवस मनाया गया, जिसमें बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गतिविधियों में भाग लिया। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न हुई एवं बच्चों ने स्टॉल लगाई गई तथा बच्चों ने स्कूल को सजाया। प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी एवं प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने छात्रों को चाचा नेहरू के जीवन के बारे पर आधारित कहानी सुनाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।  यह कार्यक्रम भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर मनाया गया, जो बच्चों से बहुत प्यार करते थे और जिन्हें "चाचा नेहरू" के नाम से जाना जाता है।  बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया, कुछ ने कविताएँ भी सुनाईं और खेल और अन्य गतिविधियों में शामिल किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन के बारे में बताया और अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के अधिकारों और उनके विकास के महत्व पर जोर दिया गया।  इस अवसर पर प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी, प्रधानाचा...

जेपीएस इंटर कॉलेज में देश के प्रथम प्रधानमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मना

सिकंदराराऊ।  झम्मनलाल पवन स्मृति इंटर कॉलेज जीटी रोड के प्रांगण में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया । छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया और अध्यापकों द्वारा बाल दिवस पर शिक्षक क्यों जरूरी है इस विषय पर विचार गोष्ठी में संबोधन दिया।  मुख्य अतिथि प्रबंधन निखिल स्वामी पवन , मुख्य वक्ता ललित स्वामी पवन एवं प्रधानाचार्य संजीव कुमार गौतम ने कार्यक्रम को संबोधित किया।  कार्यक्रम का संचालन डॉ पुनेश बाबू समदर्शी ने किया। इस पावन अवसर पर सभी बच्चों को विद्यालय अध्यापक एवं प्रबंधक द्वारा  सामूहिक भोज कराया गया। @samachar24news

बिहार में भाजपा गठबंधन की अभूतपूर्व जीत का मनाया जश्न

सिकंदराराऊ।  बिहार में हुए विधानसभा चुनावों में एनडीए गठबंधन की शानदार और प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने पर  उत्साहित होकर सिकंदराराव मंडल के कार्यकर्ताओं ने विधायक बीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में विजय उत्सव मनाया। प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरण एबं आतीशवाजी एबं ठोल नगाणो  के साथ जश्न मनाया। विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि ये जीत विकास, सुशासन और डबल इंजन के विकास की जीत हे यह जीत जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और हमारे गठबंधन की विकास-निष्ठ प्रतिबद्धता का परिणाम है। मंडल अध्यक्ष मुकुल कुमार गुप्ता ने बिहार की जनता का हृदय से आभार और सभी कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर पंकज गुप्ता जिलाकोषाध्यक्ष, मीरा माहेश्वरी, किशनवीर यादव, बृजमोहन गुप्ता, सूरज वार्ष्णेय, ओजवीर सिंह राणा, विशालराज चौहान, अनिल जादौन, निर्मलदास, आरती त्रिवेदी, नीलम माहेश्वरी, वैभव गुप्ता, शैलेश राघव, मोनू माहेश्वरी, कमलेश शर्मा,मुन्नी माहेश्वरी, मीना माहेश्वरी, मीना कुशवाहा,कुंज विहारी वर्मा, विक्रम वर्मा, संदीप वाल्मीकि, प्रिन्स ठाकुर, दीपेश बाल्मीकि, ...