सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अमर्यादित बयान देने वाले आईएएस को बर्खास्त कर जेल भेजा जाए : मित्रेश चतुर्वेदी

सोमवार को सभी राज्यों में  राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष कराएंगे आईएएस के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को भेजा पत्र

सिकंद्राराऊ

ब्राह्मण की बेटी वाला बयान देने वाले मध्य प्रदेश के आईएएस संतोष कुमार वर्मा के खिलाफ ब्राह्मण समाज में जबरदस्त आक्रोश प्राप्त है। राष्ट्रपति को पत्र भेजकर आईएएस अधिकारी को बर्दाश्त करने की मांग की है। मांगना माने जाने पर पूरे देश में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने बयान जारी करते हुए कहा आईएएस अफसर संतोष वर्मा को बर्खास्त किया जाना चाहिए और रासुका लगाकर जेल भेजने की मांग की है। 

उन्होंने देश के राष्ट्रपति को भेजे पत्र में कहा है कि आईएएस मुख्य अधिकारी एक जिम्मेदार पद है। यदि उस पद पर रहते हुए कोई भी व्यक्ति इस तरह की बात करता है तो उसे तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। उनके बयान से समाज में विद्वेष फैल रहा है तथा सामाजिक ताना-बाना टूटने का डर है। पूरे देश में ब्राह्मण समाज में बयान को लेकर जबरदस्त गुस्सा है। ऐसा अमर्यादित बयान किसी भी सभ्य समाज में शोभा नहीं देता है। इस तरह के कृत्य के बाद उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है साथ ही मुकदमा दर्ज कर ऐसे अधिकारी को जेल भेजना चाहिए। 

श्री चतुर्वेदी ने कहा कि जल्द ही आइएएस वर्मा को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया तो पूरे देश में ब्राह्मण समाज सड़कों पर होगा। अब बात ब्राह्मण समाज की अस्मिता पर है, हम चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के जनप्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी है कि वह भी इस मामले में पहल करें। समाज के लोग जनप्रतिनिधियों को ताकत देकर इसलिए सदन में भेजते हैं कि अगर समाज की बात आए तो वह उसको सड़क से लेकर संसद तक लड़ेंगे।

ब्राह्मण समाज को कमजोर समझने की भूल न करें। ब्राह्मण समाज ने हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया है इसका मतलब यह नहीं है कि वह कमजोर है। देश की सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।


 होंगी एफआईआर 

उन्होंने कहा सोमवार को संगठन के सभी प्रदेश अध्यक्ष अपने-अपने प्रदेश में वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। ऐसे अधिकारी को तत्काल जेल में भिजवाने के लिए जो भी कदम उठाने पड़ेंगे वह सभी उठाए जाएंगे। संगठन देश के 19 राज्यों में कार्य कर रहा है। सभी राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।


@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...