तहसील पर शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आए नवागत जिलाधिकारी अतुल वत्स को स्थानीय अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी उप जिलाधिकारी संजय कुमार के कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए एक ज्ञापन सोंपा।
तहसील के अधिवक्ताओं में उप जिलाधिकारी संजय कुमार द्वारा गत दिनों तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के बिस्तरों को अवैध अतिक्रमण बताकर तोड़े जाने तथा अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। इसे लेकर अधिवक्ता आंदोलनरत हैं और तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं । अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। जब जिलाधिकारी अतुल वत्स संपूर्ण समाधान दिवस में शामिल होने के लिए यहां आए तो अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सोंपा।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें