यू डाइस पर बच्चों के शैक्षिक विवरण में संशोधन को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलेगा प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल : नरेश चत
यू डाइस फीडिंग के दौरान बच्चों के शैक्षिक विवरण के करैक्शन के लिए बीआरसी स्तर पर एसओथ्री फॉर्म के माध्यम से समाधान की सुविधा दी जानी चाहिए । बीआरसी पर so3 फॉर्म नहीं लिए जाने के कारण अभिभावकों एवं प्रधानाचार्यों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शीघ्र ही प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर इस समस्या के समाधान की मांग करेगा।
उक्त जानकारी प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष नरेश चतुर्वेदी ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के शैक्षिक विवरण में त्रुटियां होने के कारण बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों एवं प्रधानाचार्यों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। so3 फॉर्म के माध्यम से संशोधन की सुविधा न होने के कारण जटिल समस्या उत्पन्न हो गई है। शैक्षिक विवरण में त्रुटि होने के कारण अपार आईडी जेनरेट नहीं हो पा रही है। समस्या के निदान के लिए स्थानीय स्तर पर प्रधानाचार्यों से so3 फॉर्म लेकर बच्चों के शैक्षिक विवरण नाम ,जन्मतिथि, माता पिता का नाम आदि में हुई त्रुटियों को दूर किया जाए।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें