मिरहचीः थाना क्षेत्र के गांव से दूसरे गांव ट्यूशन पढ़ने जा रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे छात्र की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई। पुलिस ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना मिरहची क्षेत्र के कोयला गांव निवासी स्व. संजीव कुमार का 17 वर्षीय पुत्र ललित कुमार मंगलवार की शाम 5 बजे कोयला गांव से नयाबांस गांव ट्यूशन पढ़ने पैदल जा रहा था। रास्ते में पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने छात्र ललित में टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से ललित गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क हादसे की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे परिजन आनन फानन में ललित को सघन उपचार के लिये जिला चिकित्सालय ले गये, जहां घायल छात्र ललित की मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि ललित कक्षा 12 का छात्र था। थाना पुलिस मृतक छात्र का पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष कपिल कुमार नैन ने बताया कि तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें