अलीगढ़ रोड स्थित गांव रतनपुर के पास भूसे से भरे ट्रैक्टर में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया और जाम लग गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत दो लोग घायल हो गए।
शनिवार को एक ट्रैक्टर भूसा लादकर अलीगढ़ से जलेसर जा रहा था। नेशनल हाईवे पर अलीगढ़ रोड स्थित गांव रतनपुर पर पीछे की ओर से तेज गति से आ रही एटा डिपो की रोडवेज बस ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।
हादसे में ट्रैक्टर चालक मोहर सिंह और साथ बैठे होरीलाल निवासी जलेसर घायल हो गए। मौके पर भीड़ लग गई। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें