अलीगंज।* विकासखंड अलीगंज के ग्राम नगला उम्मेद में पं. दीनदयाल उपाध्याय विकासखंड स्तरीय पशु आरोग्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौपूजन एवं फीता काटकर विधायक प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह राठौर एवं ग्राम प्रधान लोकपाल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने पशुओं की जांच एवं उपचार कराया।शिविर में कुल 656 पशुओं का नामांकन किया गया। नामांकित पशुओं के लिए निःशुल्क दवा वितरण, सामान्य चिकित्सा, कृमिनाशक दवा पान, बांझपन चिकित्सा, गर्भ परीक्षण एवं लघु शल्य चिकित्सा जैसी सेवाएं प्रदान की गईं। इस दौरान पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य, पोषण और टीकाकरण संबंधी परामर्श भी दिया गया ताकि वे अपने पशुओं की बेहतर देखभाल कर सकें शिविर के दौरान उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अलीगंज डॉ. रविकान्त, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव गंगवार, डॉ. गौरव तेवतिया, डॉ. सौरभ कुलश्रेष्ठ, एवं डॉ. विनय पाल शाक्य द्वारा पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं और उनके लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ. सौरभ कुलश्रेष्ठ ने पशुओं में होने वाले सामान्य रोगों, बांझपन निवारण और टीकाकरण की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी, वहीं डॉ. विनय पाल शाक्य ने कृत्रिम गर्भाधान एवं पशुपालकों की व्यावहारिक समस्याओं के समाधान पर मार्गदर्शन किया। शिविर का संचालन डॉ. हेमेन्द्र लाल द्वारा किया गया। शिविर की सफलता में पशु मित्रों एवं मैत्री पैरावैट कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ. शिव कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें