दिव्यांगजन कृतिम अंग , सहायक उपकरण योजनांतर्गत जिला स्पोर्टस स्टेडियम में दिव्यांगजनों को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सहायक उपकरण प्रदान कियेहाथरस ।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तत्वाध्यान में कृतिम अंग, सहायक उपकरण योजनातंर्गत जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस में जनप्रतिनिधिगणों एवं अधिकारियों ने दिव्यांगजनों को ट्राई-साईकिल, व्हील चेयर तथा बैसाखी वितरित कर लाभान्वित किया और बधाई दी।
इस मौके पर विधायिका सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, श्याम सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुड्डू, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख सदर पूनम पांडे, जिलाधिकारी अतुल वत्स तथा पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा, मुख्य विकास अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति में दिव्यांगजनों को 110 ट्राई-साईकिल, 05 व्हील चेयर, 80 जोड़ा बैसाखी वितरित किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजन कृतिम अंग, सहायक उपकरण योजना का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ना एवं बाधामुक्त वातावरण प्रदान किया जाना है।
इस मौके पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, अन्य विभागीय अधिकारी, लभार्थी एवं प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया से पत्रकार बंधु आदि उपस्थित रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें