सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम को लेकर विधायक आवास पर हुई भाजपा की बैठक
आधुनिक भारत के महान शिल्पी एवं राष्ट्र एकीकरण के नायक भारत रत्न, लौह पुरुष एबं देश के प्रथम गृह मंत्री और उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर निकलने वाली रन फार यूनिटी पद यात्रा की तैयारी को लेकर एक बैठक विधायक बीरेंद्र सिंह राणा के आवास पर हुई जिसमें पदयात्रा के कार्यक्रम की तैयारी के बारे मे विचार विमर्श हुआ। बैठक मे विधायक ने बताया की 19 नवम्बर को सिकंदरा राव विधानसभा की पद यात्रा निकलेगी जिसका एकत्रिकरण एवं जनसभा का आयोजन साईं आनंद बल्लभ स्कूल में किया जायेगा। पद यात्रा का शुभारम्भ पंत चौराहे से होगा।
विधायक ने पद यात्रा में सभी लोगों से सहभागिता करने की अपील की। बैठक मे बीरेंद्र सिंह राणा विधायक, मुकुल कुमार गुप्ता मंडल अध्यक्ष सिकंदरा राव, सचिन दीक्षित मंडल अध्यक्ष पुरदिलनगर, सुनील कुमार मंडल अध्यक्ष, हसायन,सूरज वार्ष्णेय,, गिरीश मोहन गुप्ता, किशनवीर यादव, नितिन पूँधीर, विशाल राज चौहान, रानू चौहान, ओजवीर राणा, बृज मोहन गुप्ता, आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें