सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अलीगंज में दंगल का भव्य आयोजन, देशभर के नामी पहलवानों ने दिखाया दमखम


अलीगंज।* कस्बे के जनता इंटर कॉलेज मैदान में रविवार को एक भव्य दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका संचालन सादिक दंगल कमेटी द्वारा किया गया। इस दंगल में देशभर के नामचीन पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, अलीगढ़, सिकंदराराऊ, हाथरस, एटा सहित कई जिलों के पहलवानों ने भाग लिया। मैदान में भारी भीड़ उमड़ी और दर्शकों ने पूरे जोश के साथ पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अभिषेक प्रधानएवं विशिष्ट अतिथि नवल किशोर शाक्य ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद कुश्तियों का आगाज हुआ, जिसमें पहलवानों ने एक से बढ़कर एक मुकाबले प्रस्तुत किए। पहले ही मुकाबले में नीटू पहलवान भूरखा अखाड़ा गुरुदेव पहलवान ने अपने प्रतिद्वंद्वी को मात देकर जीत दर्ज की। इस कुश्ती में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला, लेकिन नीटू पहलवान ने शानदार दांव लगाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसके पश्चात कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। एक कुश्ती बराबरी पर छूटी, जिसमें निर्णायकों ने दोनों पहलवानों को ₹11,000 की पुरस्कार राशि का आधा-आधा हिस्सा देकर सम्मानित किया। यह दृश्य खेल भावना और निष्पक्षता का प्रतीक बना। मुख्य मुकाबले में  आसिफ भूरा पहलवान अलीगंज ने दमदार प्रदर्शन करते हुए नरेश पहलवान को परास्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं चंचल पहलवान जैथरा ने एटा के नामी पहलवान को हराकर अपने कौशल का लोहा मनवाया। इन रोमांचक मुकाबलों के दौरान दर्शक उत्साह से झूम उठे और मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह, सादिक पहलवान, रामनिवास सिंह, रिंकू शाक्य सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों ने विजेता पहलवानों को शील्ड व नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण खेल परंपरा को नई ऊर्जा मिलती है और युवाओं में शारीरिक स्वास्थ्य व अनुशासन की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम के अंत में आयोजक सादिक पहलवान ने सभी उपस्थित अतिथियों व दर्शकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में इससे भी बड़े स्तर पर दंगल प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा की।


@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...