सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में मॉडल यूथ ग्राम सभा का सफल आयोजन

सिकंदराराऊ। 

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अगसोली में मॉडल यूथ ग्राम सभा का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता तथा जनसरोकारों के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी  व पूर्व प्रधान पंचों व  अखिल भारतीय पंचायत परिषद  राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जादौन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छविचित्र पर मल्यार्पण व दीपप्रज्वलन से हुआ।

विद्यालय प्राचार्य डॉ भगवान सिंह व उपप्राचार्य  सुदेश कुमार तोमर द्वारा 

मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि  का  पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र भेट कर सम्मान व अभिवादन किया गया।

मॉडल यूथ ग्राम सभा के दौरान छात्र छात्राओं ने ग्राम स्तर की समस्याओं, उनके समाधान तथा विकास संबंधी प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया। विभिन्न समूहों ने सड़क, शिक्षा, स्वच्छता, जल संरक्षण और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सुझाव प्रस्तुत किए। इन गतिविधियों ने छात्रों में नेतृत्व, संवाद कौशल और निर्णय-निर्माण की क्षमता को और मजबूत किया।

मुख्य अतिथि ने छात्रों को ग्राम विकास, सामाजिक भागीदारी तथा नैतिक कर्तव्यों पर प्रेरक विचार व्यक्त किए।

 विशिष्ट अतिथि अशोक जादौन ने भी सभा को संबोधित करते हुए युवाओं की भूमिका को देश के भविष्य निर्माण का आधार बताया एवं बच्चों द्वारा पंचायत के कार्यक्रम पर बच्चों को अच्छी प्रस्तुति पर बधाई दी। श्री जादौन ने कहा कि आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं। गाँव में भारत देश की आत्मा बसती है। उन्होंने बच्चों और नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य का अच्छे कार्यक्रम के लिए आभार प्रकट किया। 

प्रधानाचार्य डॉ भगवान सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी छात्रों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को वास्तविक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ते हैं और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अतिथियों तथा शिक्षकों ने छात्रों की सराहना की।

कार्यक्रम में सभी शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम विद्यालय के शिक्षक व कार्यक्रम संयोजक अरविंद कुमार भाटी पी जी टी भूगोल व  सत्यभान सिंह टी जी टी सामाजिक विज्ञान के कुशल नेतृत्व में तैयार किया गया । कार्यक्रम का संचालन डा० गजराज सिंह पी जी टी हिंदी ने किया।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...