सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर ली सलामी निरीक्षण कर परेड का टर्नआउट चेक कर रिक्रूट आरक्षियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

हाथरस। 

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन  में प्रातः शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर सलामी ली गई । तत्पश्चात परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई।

सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक के आगमन पर परेड द्वारा उनको सलामी दी गई । तत्पश्चात उन्होंने परेड का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान परेड में उपस्थित पुलिसकर्मियों की वर्दी को देखा गया तथा साफ-स्वच्छ वर्दी धारण करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया, तत्पश्चात परेड करायी गयी । तत्पश्चात रिक्रूट आरक्षियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रशिक्षण काल उनके भविष्य की नींव है। इस दौरान प्राप्त होने वाला शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण उनके संपूर्ण पुलिस सेवा में मार्गदर्शक बनेगा तथा रिक्रूट्स को मेहनत और लगन के साथ प्रशिक्षण में सहभागिता करने, दक्षता हासिल करने तथा व्यवहार में शालीनता बनाए रखने की सलाह दी । प्रशिक्षण के दौरान समय की पाबंदी, अनुशासन और शरीर की फिटनेस पर पूरा ध्यान दें । पुलिस अधीक्षक ने परेड में उपस्थित डॉग स्क्वायड, ड्रोन कैमरा आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये । इसी क्रम में आरटीसी बैरक, कैन्टीन( अमूल पार्लर) आदि का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान  रिक्रूट आरक्षियों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

इस दौरान  क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कृष्ण नारायण, प्रतिसार निरीक्षक  राजकुमार सिंह एवं समस्त कार्यालयों , पुलिस लाईन से आये हुए अधिकारीगण, कर्मचारीगण व रिक्रूट आरक्षीगण मौजूद रहे ।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...