सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

फ़रवरी, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जनता के विरोध पर उपजिलाधिकारी ने नाला निर्माण कार्य रुकवाया

सिकंदराराऊ :     कस्बा सिकंदराराऊ के शैलानी कॉलोनी के बाहर बन रहे नाले निर्माण कार्य को जनता के विरोध पर उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने निर्माण कार्य रुकवा दिया | वही कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर नाले का निर्माण हुआ तो  वह इसकी शिकायत जिला अधिकारी राहुल पांडे से करेंगे |  शैलानी कॉलोनी के बाहर सड़क पर बना रहे नाले को लेकर कॉलोनी वासियों ने  पालिका का जमकर विरोध किया, पालिका पर आरोप लगाया कि पालिका कॉलोनी के अहित में नाले का निर्माण कार्य कर रही है | नाले का निर्माण होने से कॉलोनी में आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा | कॉलोनी के अंदर खेल रहे छोटे-छोटे बच्चों पर भी नाले के अंदर गिरने का डर बना रहेगा|  शुक्रवार को कॉलोनी वासियों ने उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान से शिकायत की | मौके पर उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान और भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता पहुंच गए |   उप जिला अधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी से निर्माण कार्य का जायजा लिया  | उप जिलाधिकारी धर्मेंद...

कल होगा मां पथवारी माता बृजेश्वरी मंदिर पर शिव विवाह का आयोजन

सिकंदराराऊ :      शनिवार को कस्बे में स्थित मां पथवारी माता बृजेश्वरी मंदिर पर शिव विवाह का आयोजन समय दोपहर एक बजे से किया जायेगा | जिसमें आयोजकों ने सभी भक्तगणों से अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में श्रद्धालू माता मंदिर पर शिव विवाह में सम्मिलित होकर माता पार्वती  एवं भोले बाबा का आशीर्वाद ग्रहण करें एवं कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं | @samachar24news

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उच्च प्राथमिक विद्यालय मुबारिकपुर के 4 बच्चों ने मेरिट में स्थान बनाकर अपने अभिभावकों एवं गांव का नाम किया रोशन

सिकंदराराऊ :       राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उच्च प्राथमिक विद्यालय मुबारिकपुर के 4 बच्चों ने मेरिट में स्थान बनाकर अपने अभिभावकों एवं गांव का नाम रोशन किया। ब्लॉक सिकंदराराऊ के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुबारिकपुर  के 4 छात्रों ने यह उपलब्धि हासिल की है  | जिसमें राज पुत्र मुकेश कुमार ने ग्यारहवीं ,दीक्षा पुत्री सुनील कुमार ने पंद्रहवीं ,प्रियांशु पुत्र नरेश कुमार ने सोलहवीं ,कुमारी चाँदनी पुत्री पवन कुमार ने पच्चीसवीं रेंक हासिल की है |  मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले इन छात्र- छात्राओं को सरकार की तरफ से छात्रवृत्ति के रूप में कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाई के लिए हर महीने 1000 रुपये, कुल 48000 रुपये प्रदान किये जायेंगे।  इसी स्कूल की छात्रा कुमारी दीक्षा ने स्पेल बी प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर प्रथम, एवं जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया था जिसे डायट प्राचार्या मैडम के द्वारा पुरस्कृत किया गया था |  इस अवसर पर प्रधान रूम सिंह,रिंकू शर्मा,अमित द्विवेदी, अनुज कुमार,जितेन्द्र कुमार,शैलेश पुंढीर, ललिता कुमारी,विष्णु कु...

सास बहू के साथ की मारपीट, अभियोग दर्ज

सिकंदराराऊ :     थाना सिकंदराराऊ के गांव नगला भानचंद में 22 फरवरी दोपहर लगभग बारह बजे  शोभा पत्नी बबलू कुमार अपनी सांस सरोज देवी के साथ घरेलू कार्य में व्यस्त थी | गांव के ही शिवकुमार, विष्णु और राजीव घर में जबरदस्ती घुस आए और सास बहू के साथ गाली गलौज करने लगे, सास बहू द्वारा विरोध किया गया तो सास बहू को जमकर मारा पीटा, महिलाओं ने जब शोर मचाया तो तीनों नामजद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए |दोनों महिलाओं के गंभीर चोटें आई हैं | उक्त मामले में शोभा देवी के पति बबलू कुमार ने तीनों नामजदों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है | @samachar24news

सड़क किनारे पड़ा मिला एक व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सिकंदराराऊ :        थाना सिकंदराराऊ के कासगंज रोड स्थित गांव हबीपुर के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला, व्यक्ति के शरीर पर काफी चोट के निशान थे | राहगीरों ने कोतवाली पुलिस को शव की सूचना दी |  गांव हबीपुर में शव को देख राहगीर अचंभित थे, क्योंकि शव पर काफी चोट के निशान थे ऐसा लग रहा है कि रात के समय किसी अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को कुचल दिया है  | मौके पर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर  शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | शव की शिनाख्त सतीश पुत्र नत्थू सिंह थाना विजयगढ़ के गांव भिनोली ने रूप में हुई है | बताया जाता है कि सतीश अपने रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने गांव हबीपुर आया था | @samachar24news

द्वारकाधीश मंदिर पर महाशिवरात्रि मेला एवं दंगल का आयोजन

सिकंदराराऊ।  गांव टीकरी कला स्थित द्वारकाधीश मंदिर पर गत वर्षों की भांति महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर महंत सेवाकार श्री ब्रह्मदेव शर्मा के सानिध्य में  मेला और दंगल का आयोजन हुआ।  जिसका शुभारंभ पंडित, ब्रह्मदेव शर्मा, अरुण दीक्षित, रिंकू शर्मा, उपेंद्र सिंह संजीव दीक्षित द्वारा पहलवानों के हाथ में मिलवा कर किया गया। दंगल में बाहर से आए हुए पहलवानों ने जोर आजमाइश की।  इस अवसर पर एतराज सिंह, नरेंद्र शर्मा, सौरभ दास भारद्वाज , अरुण दीक्षित एडवोकेट, रिंकू शर्मा, अतुल भारद्वाज, गौरव भारद्वाज(एडवोकेट), अंकित ठाकुर, भास्कर ठाकुर, नेत्रपाल सिंह, पवन भारद्वाज, विपिन चौहान, विजयपाल सिंह, रामबाबू, नवनीत लेखपाल, विनय शर्मा, आदि  मौजूद रहे। @samachar24news

धूमधाम के साथ निकली शिव शक्ति संकीर्तन यात्रा, भक्तो का उमड़ा सैलाब

सिकंदराराऊ :     कस्बा में बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया । इस अवसर पर कस्बा में धूमधाम के साथ शिव शक्ति संकीर्तन यात्रा निकाली गई । यात्रा का शुभारंभ कस्बा के मोहल्ला गौसगंज स्थित गौरी शंकर हिंदू इंटर कॉलेज से विधि विधान के साथ हुआ । यात्रा कस्बा के विभिन्न मार्गो से होती हुई गुजरी । जगह जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओ ने यात्रा का भव्य स्वागत किया । युवा भोले की मस्ती में डीजे एवं बैंड पर बज रहे भक्ति भजनों पर थिरकते हुए नजर आए । यात्रा का समापन कस्बा भ्रमण के बाद गौरी शंकर हिंदू इंटर कॉलेज पर पहुंचकर हुआ । यात्रा में श्रद्धालुओ ने बढ़चढ़ कर भाग लिया । भोर से ही शिवालयों पर शिव भक्तों का सैलाब उमड़ा । शिवालयों पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने को भक्तों की लंबी लंबी कतारें नजर आई । शिव भक्तों ने भगवान आशुतोष का गंगा घाटों से पवित्र गंगाजल लाकर  अभिषेक किया । शिवालयों पर भव्यता के साथ सजावट की गई । शाम को भगवान शिव के अलौकिक श्रंगार किए गए । जगह जगह शिव विवाह का भी आयोजन किया गया ।  महाशिवरात्रि पर्व के चलते बुधवार की भोर से शिवालयों पर भगवान शिव प...

नगर पालिका में तैनात महिला सफाई कर्मी को एक तेज रफ्तार ईको कार ने मारी टक्कर, घायल

सिकंदराराऊ :      हाथरस रोड पर गत 22 फरवरी को नगर पालिका में तैनात महिला सफाई कर्मी को एक तेज रफ्तार ईको कार ने टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई । घायल महिला सफाई कर्मी का उपचार अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में जारी है । मामले की रिपोर्ट घायल महिला सफाई कर्मी के चचिया ससुर ने ईको चालक के विरुद्ध कोतवाली में अभियोग दर्ज कराया है | राजेश कुमार पुत्र प्रेममसी निवासी मोहल्ला नौखेल ने दर्ज कराये अभियोग में उल्लेख किया है कि मेरे भतीजे सचिन की पत्नी रेनू नगर पालिका में सफाई कर्मी है । वह गत 22 फरवरी की दोपहर साढ़े तीन बजे हाथरस रोड पर सफाई कार्य कर रही थी । तभी एक तेज गति से आ रही ईको कार ने टक्कर मार दी । जिससे रेनू गंभीर रूप से घायल हो गई । घटना के बाद आगे चलकर कार भी पलट गई । आनन फानन में घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया । अभियोग दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है | @samachar24news

घर में घुस कर महिला के साथ की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराराऊ :     कोतवाली क्षेत्र के गांव में नामजद तमंचा लेकर घर में घुस गया और महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी । पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।  गांव निवासी पीड़िता महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि गत 24 फरवरी की शाम साढ़े पांच बजे करीब वह घर पर अकेली थी ।तभी गांव का ही भानुप्रताप सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह तमंचा लेकर घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा । पीड़िता द्वारा शोर गुल करने पर लोगो को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया । अभियोग दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है | @samachar24news

यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर फल विक्रेता के पुत्र ने रचा कीर्तिमान

पुरदिलनगर। कस्बा के रहने वाले गुदडी के लाल ने यूजीसी नेट परीक्षा 2024 सहायक प्रोफेसर जेआरएफ में सफलता प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित कर कस्बा का नाम रोशन कर धमाल मचा दिया है।कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला पथवारी गेट के रहने वाले मुन्नालाल कुशवाहा कस्बा में फलों की बिक्री कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है।मुन्नालाल कुशवाहा ने अपने पुत्र महेश चन्द्र को ​शिक्षा के प्रति उत्साहित कर ​​उच्च स्तर का ​शिक्षक बनाए जाने के लिए प्रेरित किया।मुन्नालाल कुशवाहा के पुत्र महेश चन्द्र वर्तमान में कस्बा के श्री गांधी राष्ट्रीय इंटर कालेज में पी.जी.टी.​शिक्षक के रूप में कार्यरत होकर छात्र छात्राओ को वा​णिज्य कॉमर्स विषय पर अध्यन करा कर ​शिक्षा दे रहे है।मुन्नालाल के पुत्र महेश चन्द्र ने यूजीसी नेट जो छात्र को उच्च ​​शिक्षक यानि सहायक प्रोफेसर के साथ साथ पीएचडी करने के लिए योग्य बनाने वाली परीक्षा को उत्तीर्ण कर तीन सौ अंक में से एक सौ ब्यासी अंक प्राप्त कर 96.54प्रतिशत अंक प्राप्त किए है।महेश चन्द्र कुशवाहा के द्वारा उत्तीर्ण की गई यूजीसी नेट परीक्षा के बाद कस्बा के मोहल्ला पथवारीगेट के रहने वाले वा​शिन्दों ...

भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित

सिकंदराराऊ।  भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में एक सम्मान समारोह तृप्ति मेडीकल स्टोर पर अबधेश यादव कातिब की अध्यक्षता में किया गया जिसका संचालन मण्डल उपाध्यक्ष आनंद वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने मां सरस्वती के सामने माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में आमन्त्रित सभी अतिथि, समाजसेवियों को आयोजक अजय यादव, अजीत यादव व अखिलेश यादव द्वारा सम्मानित किया गया।      समारोह को सम्बोधित करते हुए भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने कहा कि समिति का समाज में शांति, सदभाव व भाईचारा बनाये रखना ही मुख्य उद्देश्य है।    समारोह में योगेश शर्मा,अजीत यादव, अखिलेश यादव, डाँ.सोनू गौड,  डॉ.महेश गुप्ता, डाँ.रामप्रकाश गुप्ता,  विपिन कुमार जादौन एडवोकेट,  सत्यवीर यादव एडवोकेट, रईस अहमद कुरैशी, हेमंत कश्यप, मनोज सविता, देवा बघेल, सुधीर जादौन, नीरज बघेल, दीपक माहेश्वरी, तरुण गुप...

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा नि:शुल्क कावड़ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन

सिकंदराराऊ।  अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में कासगंज रोड स्थित पुरानी चुंगी पर नि:शुल्क कावड़ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कावड़ियों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा एवं मल्लम पट्टी तथा उनको हो रही परेशानी से संबंधित दवाइयां वितरित की गई। निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि मोहित उपाध्याय, संगठन के अलीगढ़ मंडल महासचिव राजीव चतुर्वेदी ने सयुक्त रूप से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर एवं फीता काटकर किया।  अलीगढ़ मंडल महासचिव राजीव चतुर्वेदी ने कहा कि कावड़ियों की सेवा या कावड़ यात्रा करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। संतान के विकास के लिए भी कावड़ यात्रा बहुत लाभकारी है। इससे व्यक्ति को मानसिक प्रसन्नता मिलती है साथ ही मनोरोग का निवारण होता है। मंडल सचिव अवनेश कुमार ने कहा कि सैकड़ों की संख्या में काबड़ यात्रा करने वाले लोगों को निशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ प्रदान किया। शिविर में चिकित्सा सेवा के साथ कावड़ियों को  फलाहार और आराम करने की सुविधा दिलीप सिसोदिया, संग्राम सिंह, नरेश पुंढीर, आ...

कैंटर ने मोटरसाइकिल को सामने से मारी टक्कर, पिता की मौत, पुत्र की हालत गंभीर

सिकंदराराऊ :    सिकंद्राराऊ क्षेत्र के एटा रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास कैंटर ने मोटरसाइकिल को  सामने से टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर सवार पिता पुत्र नीचे गिर गए | मौके पर इलाका पुलिस ने पहुंचकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने पिता को मृत घोषित कर दिया  और पुत्र की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया | थाना सिकंदराराऊ के गांव सिकंदरपुर निवासी विमल राघव अपने पुत्र अवनीश राघव के साथ विवाह समारोह में शामिल होने बाइक से सिकंदराराऊ आ रहे थे | अलीगढ़ की ओर से तेज गति में आ रहे कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर सवार पिता पुत्र दोनों नीचे गिर गए | मौके पर इलाका पुलिस ने पहुंचकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विमल राघव को मृत घोषित कर दिया और अवनीश की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया |  पुलिस ने मृतक विमल राघव के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और हादसे में शामिल कैंटर को  कब्जे में ले लिया | @samachar24news

महिला के बैंग से शातिर दो महिलाओं ने लाखों की कीमत के स्वर्ण आभूषण किए पार

सिकंदराराऊ :      कस्बा के पंत चौराहे से ऑटो में सवार होकर अगसौली जा रही महिला के बैंग से शातिर दो महिलाओं ने लाखों की कीमत के स्वर्ण आभूषण पार कर दिए । पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है ।  सरोज कुमारी पत्नी जितेंद्र कुमार निवासी बढ़ारी खुर्द थाना सहाबर जिला कासगंज ने दी तहरीर में कहा है कि वह गत 22 फरवरी की दोपहर साढ़े तीन बजे करीब कस्बा के पंत चौराहे से एक ऑटो में सवार होकर अगसौली जा रही थी । रास्ते में ऑटो चालक को उसके मिलने वाली दो महिलाएं मिली । जिन्हे उसने ऑटो में बैठा लिया । इस बीच दोनों शातिर महिलाओ ने उसके बैंग में रखे उसके लाखों की कीमत के स्वर्ण आभूषण पार कर दिए । घटना के बाद ऑटो चालक ने दोनो शातिर महिलाओं को उतार दिया । दोनों महिलाओं के उतरने के बाद जब पीड़िता ने अपना बैंग चैक किया तो उसमे रखे स्वर्ण आभूषण नही मिले । जिससे उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है | @samachar24news

लक्ष्य शिक्षा एवं राहत कोष फाउंडेशन हाथरस द्वारा ग्राम उम्मेदपुर में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन

सिकंदराराऊ। लक्ष्य शिक्षा एवम् राहत कोष फाउंडेशन हाथरस द्वारा सिकंदराराऊ क्षेत्र के ग्राम उम्मेदपुर में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं 100 से अधिक बच्चों को निःशुल्क बैग,किताब ,कॉपी वितरित की गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोनू कुमार उप निरीक्षक चौकी प्रभारी बाजीदपुर द्वारा बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा सम्बंधित टिप्स दिए गए      आगे सम्बोधित करते हुए कहा कि जो भी पढ़ो उसे फिर से लिखकर अभ्यास करो ,अपनी निश्चित दिनचर्या बनाओ । अति विशिष्ट अतिथि राजकुमार लोधी ( डिप्टी मैनेजर, एनएचपीसी) द्वारा बच्चों को पढ़ने की प्रेरणा दी । कार्यक्रम का संचालन लक्ष्य जिलाध्यक्ष शेखर राजपूत द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी योगेन्द्र राजपूत द्वारा की गई , इस मौके पर महामंत्री प्रभात वर्मा, कोषाध्यक्ष रामगोपाल वर्मा, संगठन मंत्री हरिओम वर्मा, लक्ष्य स्वयं सेवक गिरीश कुमार बघेल , अर्चित शर्मा, नईम खान , अभिषेक राजपूत, हरवीर राजपूत , मोनू राजपूत , दुर्गेश राजपूत सहित अन्य सभी स्वयं सेवक उपस्थित रहे। @samachar24news

बूलगढी कांड में कोर्ट से बरी हुए युवाओं को दिया जाए मुआवजा

सिकंदराराऊ।  राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव निशांत चौहान राष्ट्रवादी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बूलगढ़ी प्रकरण पर पीड़िता को शासन द्वारा आवास के पत्र के दिए जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बुलगढ़ी प्रकरण में न्यायालय द्वारा तीन युवाओं रामू ,रवि,लवकुश को निर्दोष करार देते हुए न्यायालय द्वारा गत वर्ष बरी किया गया था।किंतु सरकार द्वारा पीड़ित पक्ष के लिए मुआवजा का पिटारा खोला जा रहा है किन्तु तीन वर्ष निर्दोष युवाओं द्वारा जो जेल काटी गई उन युवाओं के प्रति सरकार का या किसी जनप्रतिनिधि का कोई ध्यान नहीं है । रवि,रामू, लवकुश की देश भर की मीडिया में किस तरह से आरोपित मानते हुए कितना अपमानित किया गया।सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची उसका दोषी कौन है? किस तरह से सपा,बसपा और कांग्रेस द्वारा तीनों निर्दोषों को न्यायालय द्वारा बरी करते हुए भी न्यायालय को चुनौती देते हुए भरी संसद में बलात्कारी,अत्याचारी तक कहा गया है। श्री चौहान ने कहा कि हम सरकार से मांग करते है निर्दोष जेल काटने वाले तीनों युवाओं को प्रदेश की सरकार  सरकारी नौकरी,पच्चीस पच्चीस लाख रुपए मुआवजा और सरकारी ...

सामाजिक उत्थान एवं समाज की कुरीतियों को दूर करने में संत गाडगे बाबा की भूमिका अतुलनीय: राना

सिकंदराराऊ।  महान समाज सुधारक, मानवता के प्रहरी, शिक्षा एवं स्वच्छता अभियान के प्रेरणास्रोत संत गाडगे बाबा की जयंती के अवसर पर सिकंदराराऊ स्थित कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी में श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। पूर्व विधान परिषद सदस्य डा राकेश सिह राना ने कहा कि सामाजिक उत्थान एवं समाज की कुरीतियों को दूर करने में संत गाडगे बाबा जी की भूमिका अतुलनीय रही है । महान समाज सुधारक, संत गाडगे ने अपने पूरे जीवन में समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वास और छुआछूत के खिलाफ आवाज उठाई। गाडगे बाबा ने निःस्वार्थ सेवा, स्वच्छता और शिक्षा के प्रचार में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनकी शिक्षा आज भी हमें समाज सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।"सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है" – इस मूल मंत्र के साथ गाडगे बाबा का जीवन हम सभी के लिए एक प्रेरणा है। आइए, उनके विचारों को अपनाकर एक समतावादी और शिक्षा, स्वच्छ समाज के निर्माण में योगदान दें।  अध्यक्षता महेंद्र सिंह दिवाकर ने की।  इस अवसर पर सूरजपाल दिवाकर , राम सिंह दिवाकर ,भंवर पाल दिवाकर, रामवीर सिंह दिवाकर, अनिल दिवाकर प्रधान, अनिल दिव...

धूमधाम के साथ निकाली भगवान श्रीराम की बारात

सिकंदराराऊ  :     गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 32 वां तीन दिवसीय श्री सीताराम विवाह महोत्सव कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी स्थित प्राचीन ओम बाबा मंदिर पर मनाया रहा है । कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को कस्बा में धूमधाम के साथ भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई । जिसका शुभारंभ मोहल्ला बगिया बारहसैनी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर से भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना कर किया गया। प्रभु श्रीराम की बारात कस्बा के मोहल्ला बगिया बारहसैनी, जी टी रोड, नयागंज बाजार, बड़ा बाजार, राठी चौराहा, हुरमतगंज आदि मार्गो से होती हुई गुजरी । भगवान श्रीराम की बारात में भक्तो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया । महिलाएं एवं युवतियां बैंड की ध्वनि पर बज रहे भजनों पर थिरकती हुई नजर आई । श्रद्धालुओ ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर भगवान श्रीराम की बारात का भव्य स्वागत किया । कस्बा भ्रमण के बाद बारात का समापन मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी स्थित प्राचीन ओम बाबा मंदिर पर पहुंचकर हुआ । इस दौरान बग्गी पर विराजमान राम लक्ष्मण के स्वरूप भक्तो को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। भगवान श्रीराम के गगन भेदी जयघोषों से कस्बा का वातावरण सराबोर ह...

भोले बाबा मंदिर पर शिव विवाह का हुआ आयोजन, झूमे श्रद्धालु

  सिकंदराराऊ :           कस्बा की मंडी गांधीगंज में स्थित भोले बाबा मंदिर पर शनिवार की रात्रि को शिव विवाह का आयोजन किया गया । जिसमें श्रद्धालुओ ने बढ़चढ़ कर भाग लिया । श्री बालाजी जागरण मंडल अलीगढ़ के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों व संगीत की मधुर स्वर लहरियों पर श्रद्धालु जमकर थिरकते रहे। इस दौरान भगवान शिव पार्वती , राधा कृष्ण , हनुमान ,मां काली आदि नयनाभिराम झाकियों ने सभी भक्तो का मन मोह लिया और वे झूमने के साथ थिरकने लगे। श्रद्धालुओ ने राधा कृष्ण के स्वरूपों के साथ जमकर फूलों की होली खेली । कार्यक्रम देर रात्रि तक चला । भोले बाबा के जयघोषों से कस्बा का वातावरण सराबोर हो गया। पंडाल में श्रद्धालु भोले बाबा की मस्ती में मग्न नजर आए । शिव विवाह पंडित अरुण कुमार के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। विवाह के सम्पन्न होने के बाद प्रसादी का भी वितरण किया गया । इस मौके पर प्रवीण वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, श्याममूर्ति वार्ष्णेय , वीरेंद्र गुप्ता, आकाश गुप्ता, सागर वार्ष्णेय,पारस गुप्ता , राहुल कुमार, सनी कुशवाह, राजेश कुमार, मोहित कुमार , कुनाल, पुलकित कुमार आदि मौजूद...

ट्रैक्टर और वैगनआर कार की टक्कर से कार पलटी, एक की मौत

सिकंदराराऊ :      क्षेत्र के पुरदिल नगर रोड स्थित राजवाह के पास ट्रैक्टर और वैगनआर कार की टक्कर से कार पलट गई,राहगीरों की मदद से कार से पांचो युवकों को निकाला गया | मौके पर इलाका पुलिस ने पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कार चालक आनंद मोहन को मृत घोषित कर दिया, अर्जुन की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया और ओमवीर,योगेश,राधा कृष्ण के मामूली चोट होने के कारण उन्हें डिस्चार्ज कर दिया |  थाना रसूलपुर के गांव असफाबाद निवासी अर्जुन अपनी मौसी के बेटे की शादी में दोस्तों के साथ वेगनआर कार से अकराबाद जा रहे थे | थाना सिकंदराराऊ के पुरदिल नगर रोड स्थित राजवाह के पास कार और ट्रेक्टर ट्रॉली की टक्कर हो गई, जिससे कार पलट गई |  राहगीरों की मदद से कार में सवार पांचो लोगों को कार से निकाला गया | सूचना मिलने पर इलाका पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां कार चालक आनंद मोहन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया | अर्जुन की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया,  ओमवीर,योगेश और रा...

ओम बाबा के मंदिर में 32 वां श्री सीताराम विवाह महोत्सव कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

सिकंदराराऊ :      कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी स्थित ओम बाबा के मंदिर में शनिवार को 32 वां श्री सीताराम विवाह महोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ है | शनिवार को मंदिर में मटकोर उत्सव कार्यक्रम हुआ ,  जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे | कार्यक्रम श्री जय हनुमान आदर्श रामलीला मंडल जनकपुरी नेपाल द्वारा आयोजित किया जा रहा है | मटकोर उत्सव में श्याम शरण जी महाराज ने बताया कि प्रभु श्री राम और माता सीता के विवाह की पूरी तैयारी कर ली गई है,प्रभु श्रीराम पालकी पर सवार बारातियों के साथ जनकपुर पहुंच गए हैं। जहां रविवार को श्री सीताराम विवाह महोत्सव ओम बाबा मनाया जाएगा, और श्री राम बारात महोत्सव बगिया बारहेसैनी से प्रातः 11 बजे शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरती हुई ओम बाबा मंदिर पर प्रस्थान करेगी | ओम बाबा मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार सीताराम विवाह महोत्सव 22 फरवरी से 24 फ़रवरी तक मनाया जा रहा है। जिसमें फुलवारी मिलन, तिलकौर, मटकोर के साथ धनुष तोड़ने और स्वयंवर जैसी रस्मों को पूरा किया जाता है। यह परंपरा त्रेता युग के बाद 1960 से लगातार चलती आ रही है।...

खाटू श्याम जी मंदिर की वर्षगांठ धूमधाम के साथ मनाई, भंडारे का हुआ आयोजन

सिकंदराराऊ :       मंडी गांधीगंज स्थित खाटू श्याम जी मंदिर की वर्षगांठ श्याम प्रेमियों ने धूमधाम के साथ मनाई, वर्षगांठ पर बाबा का मनमोहक श्रृंगार किया गया और विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी  प्राप्त की |  शनिवार को कलयुग के राजा कहे जाने वाले खाटू श्याम जी मंदिर की वर्षगांठ पर श्यामप्रेमियों ने बाबा का श्रंगार कर, बाबा के भजन गाये | बाबा के भजनों पर पुरुष और महिलायें जमकर थिरकी | बाबा का मनमोहक श्रृंगार आकर्षण का केंद्र बना रहा, इसके उपरांत श्याम प्रेमियों ने  मंदिर के बाहर प्रसादी वितरित की ,जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की | इस अवसर पर प्रबीन वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, अंकित गुप्ता, श्याममूर्ति वार्ष्णेय,उमेश वार्ष्णेय,वीरेंद्र गुप्ता, हर्ष वार्ष्णेय,योगेश माहेश्वरी, सुरेन्द्र मलिक आदि लोग मौजूद रहे | @samachar24news

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना के तीन दिवसीय सामान्य शिविर का समापन

सिकंदराराऊ :       शनिवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो.शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ.हिमांशु रॉय के प्रभारत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के तीन दिवसीय शिविर का समापन हुआ | यह सामान्य शिविर 20 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित हुआ। इस शिविर के माध्यम से सभी वोलियंटर ने अपनी जीवंत सहभागिता कर महाविद्यालय परिसर, खेल मैदान एवं अन्य क्षेत्रों में विविध प्रकार के सेवा कार्यों का संपादन किया और स्वच्छता, प्लास्टिक प्रदूषण, जल एवं वृक्ष संरक्षण जैसे संवेदनशील विषयों पर भी महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं और देश के नागरिकों को जागरूक करने का प्रयास किया। आज शिविर के समापन दिवस पर वॉलिंटियर्स ने महाविद्यालय की वाटिका में पौध संरक्षण, संवर्धन एवं स्वच्छता अभियान चलाया। सामान्य शिविर के समापन के अवसर पर सभी प्रतिभागी वोलियंटर को महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफ़ेसर राम बहादुर का मार्गदर्शन, सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उन्होंने सभी वोलियंटर्स की सेवा, त्याग, समर्पण, कर्तव्यपरायणता की भावना की प्रशं...

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर कस्बा में दिखा जश्न का माहौल

सिकंदराराऊ :       दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने और रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर गुरुवार को कस्बा में जश्न का माहौल बना रहा। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता के आवास पर जिला मंत्री महिला मोर्चा मीरा माहेश्वरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर आतिशबाजी की और नारेबाजी कर मिष्ठान वितरण किया । इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाकर साबित कर दिया है कि भाजपा में एक आम कार्यकर्ता भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली का विकास और तेज होगा साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचेगा। इस मौके पर मीरा माहेश्वरी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, प्रवीण वार्ष्णेय डॉबी भाई,मुकुल गुप्ता, गौरीशंकर गुप्ता , गिरीश मोहन गुप्ता ,संतोष पौरुष , सुशीला चौहान, शारदा गुप्ता, किरण बघेल, मंजू गुप्ता, सरिता माहेश्वरी, मीना माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। @samachar24news

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना के तीन दिवसीय सामान्य शिविर का शुभारंभ

सिकंदराराऊ :      गुरुवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. हिमांशु राय के प्रभारत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के तीन दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने समस्त प्राध्यापकों की गरिमामयी उपस्तिथि में वोलियंटर को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों को प्रकट करने वाला अपना बौध्दिक मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्रदान किया। सामान्य शिविर के प्रथम दिन वोलियंटर ने स्वच्छ्ता के प्रति  जागरुकता उत्पन्न करने के लिए महाविद्यालय एवं उसके समीपवर्ती क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान वोलियंटर ने महाविद्यालय के अग्रवर्ती सड़क मार्ग से गुज़रने वाले नागरिकों को स्वच्छता और उसके लिए आवश्यक उपकरणों के बारे में जागरूक किया। गुरुवार को महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान के क्रम में 'स्वच्छता पर चर्चा सत्र' का आयोजन भी हुआ, जिसमें प्रो. मंजू उपाध्याय एवं डॉ. जितेंद्र कुमार परमार ने वोलियंटर के विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्हे...

संगम के पवित्र जल से विद्यालय के सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को मंत्र उच्चारण के साथ कराया आचमन

सिकंदराराऊ :     कस्बे के  रेलवे मार्ग पर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरुवार को  चार दिवसीय देशाटन भ्रमण के पश्चात लौटे विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने संगम के पवित्र जल से विद्यालय के सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को मंत्र उच्चारण के साथ आचमन कराते हुए भारतीय संस्कृति एवं महा कुंभ के अमृत पर्व पर वर्णन कर कहा कि संगम का पवित्र जल का न केवल धार्मिक दृष्टि से अपितु वैज्ञानिक दृष्टि से भी विशेष महत्त्व है | इस महा कुंभ पर 144 वर्षों के पश्चात बने संयोग को विस्मृति नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य मौजूद रहे | @samachar24news

स्वाधीनता सेनानी स्वर्गीय शिवशंकर शर्मा की 25वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

सिकंदराराऊ।  स्वाधीनता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित शिव शंकर शर्मा की 25वीं पुण्यतिथि पर शांति यज्ञ एवं धर्माचार्य भागवत वक्ताओं का सम्मान कर मनाई गई । पंत चौराहा परशुराम वाटिका स्थित स्वाधीनता सेनानी स्मारक प्रांगण में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पंडित शिव शंकर शर्मा की समाधि पर स्थित उनकी प्रतिमा का विद्वान मनीषीयों के सानिध्य में पूजा अर्चन व मंगलाचरण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। शांति यज्ञ में देश की खुशहाली, उन्नति ,तरक्की व समृद्धि की कामना की गई ।  कार्यक्रम के आयोजक चेतन शर्मा, लक्ष्मण स्वरूप शर्मा, पारस शर्मा, दीपांशु शर्मा, गोलू पंडित द्वारा धर्माचार्य भागवत वक्ता संत श्री लालता प्रसाद उपाध्याय , आचार्य अरविंद भारद्वाज , आचार्य श्री दाऊ दयाल जी , आचार्य श्री दुर्गेश वशिष्ठ जी को श्रीमद् भागवत गीता महापुराण, विष्णु पुराण, व रामचरितमानस की पुस्तक देकर अभिनंदन किया गया।  इस अवसर पर शहर के गणमान्य प्रबुद्धजनों ने भी स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पंडित शिव शंकर शर्मा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।   श्रद्धांजलि सभा में भाई कामता प्रसाद शर्मा, र...

शिवाजी जयंती पर टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में हुआ आयोजन

सिकंदराराऊ।  शिवाजी जयंती के अवसर पर टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में छत्रपति शिवाजी के छायाचित्र पर माल्यार्पण  कर प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना कुमार ने महाराज छत्रपति शिवाजी के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्त्राओं को उनके चरित्र से प्रेरणा लेने को प्रेरित किया। इस अवसर पर गत वर्ष कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र  छात्राओं एवं इस वर्ष अन्य कार्यक्रमों जैसे गणतंत्र दिवस समारोह, कार्ड  मेकिंग प्रतियोगिता आदि में विजेता छात्र छात्राओं को प्रधानाचार्या एवं प्रबंधक किशनवीर सिंह ने पुरस्कृत किया l सभी मेधावी छात्र छात्राओं एवं पुरस्कार  प्राप्त छात्रों के चेहरे हर्ष से प्रफुल्लित हो उठे ।  विवान सिंह, अनन्या गुप्ता, अयांशी माहेश्वरी, अहम सिंह बघेल, सत्यम  अग्रिमा, नंदिनी आकांक्षा , मुकुल जादौन व अन्य सभी  छात्र छात्राओं ने पुरस्कार प्राप्त कर प्रधानाचार्या एवं प्रबंधक को धन्यवाद दिया।  कार्यक्रम संचालन में  संध्या जादौन, सुमन प्रकाश यादव, ममता सिंह, मनीषा गोला, कविता पुंडीर एवं समस्त स्टाफ का सराहनीय योगद...

युवा मोर्चा ने मनाई वीर शिवाजी की जयंती

सिकंदराराऊ।  क्षत्रपति वीर शिवाजी की जयंती पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रिंस ठाकुर व ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सविता व सतीश चन्द्र सभासद व समस्त पदाधिकारियों ने माल्यार्पण व पुष्पों के साथ नमन करके जयंती मनाई।   इस अवसर पर नवीन (दीक्षित बायो क्लासेज), लकी शर्मा विश्व हिन्दू परिषद , संजीव पुंडीर , पवन ठाकुर, प्रियांशु पाराशर, सनी कश्यप, कैलाश यादव आदि लोग उपस्थित रहे। @samachar24news

महाशिवरात्रि और होली के मद्देनजर कोतवाली पर किया गया शांति समिति की बैठक का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने की अध्यक्षता

सिकंदराराऊ।  आगामी पर्वों महाशिवरात्रि , होली के दृष्टिगत कोतवाली परिसर में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा  एवं उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना तथा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि व होली को सकुशल शान्ति पूर्वक मनाने एवं त्यौहार के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की ।  उन्होंने अपील करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों पर कम से कम संख्या में भीड़ को एकत्रित होने दें। प्रयागराज महाकुंभ में हिंदू मुस्लिम भाइयों ने एकजुट होकर शांति का संदेश दिया । उसी प्रकार सिकंदराराऊ में भी आपसी भाईचारा व सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहारों को मनाएं । सिकंदराराऊ क्षेत्र गंगा जमुनी तहजीब वाला क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में होने वाली छोटी से छोटी घटनाओं की सूचना समय से पुलिस को दें । जिससे कोई बड़ा विवाद उत्पन्न न हो सके । कोई भी जुलूस बिना अनुमति के ना निकाला जाये । होली रखने वाले स्थान निर्विवाद हो जहाँ पूर...

कार ने पिकअप वैन को मारी टक्कर, चार लोग घायल

सिकंदराराऊ ।  अलीगढ़ कानपुर हाईवे पर स्थित मंडी समिति के निकट धान से लदी पिकअप वैन को पीछे से हुंडई एस्टर कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की पिकअप वैन मौके पर पलट गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।  केसर वर्मा निवासी मुरादनगर गाजियाबाद अपने परिवार के साथ महाकुंभ प्रयागराज से मुरादनगर गाजियाबाद जा रहे थे।उनकी कार सुबह लगभग 5:30 बजे जीटी रोड स्थित मंडी समिति के पास एटा से अलीगढ़ की ओर जा रही धान से लदी मैक्स पिकअप वैन में पीछे से टकरा गई। जिससे कार में सवार  चालक अमित कुमार निवासी कुरसी मुरादनगर गाजियाबाद, केसर वर्मा  निवासी मुरादनगर गाजियाबाद, महिमा पुत्री केसर वर्मा,  आरती पुत्री गौरव घायल हो गए और मैक्स पिकअप वैन में लदे धान रोड पर बिखर गए, जिससे यातायात  में अवरोध उत्पन्न हो गया । सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई ।पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, और यातायात सुचारू रूप से शुरू कराया।   सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्...

वरिष्ठि अधिवक्ता हरीश शर्मा के निधन पर जताया शोक

सिकंदराराऊ।  वरिष्ठ नागरिक संघ की एक शोक सभा वरिष्ठ अधिवक्ता युवराज सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के हितों के लिए संघर्ष करने वाले हाथरस के वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश कुमार शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया और 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।  इस अवसर पर  सेक्रेटरी सिंह यादव,  देवेंद्र  दीक्षित शूल , देव दत्त वर्मा , ओमप्रकाश गौतम एडवोकेट, रनवीर सिंह,  गौरी शंकर गुप्ता,  जयप्रकाश गुप्ता, बार के अध्यक्ष महेश अंजना, रमेश चंद्र शर्मा,सचिव देवकांत कौशिक, विपिन कुमार सिंह जादौन , राजेंद्र मोहन सक्सैना,  गिरजा शंकर शर्मा , हरिओम गुप्ता, डॉ शरीफ अली ,  जयपाल सिंह चौहान , विष्णु स्वरुप शर्मा , सुरेश आर्य , सुनील गुप्ता, भाजपा नेता आदि ने स्वर्गीय हरीश कुमार शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। @samachar24news

सोशल मीडिया पर अवैध असलाह के साथ वायरल फोटो से सम्बन्धित एक अभियुक्त गिरफ्तार

सिकंदराराऊ।  थाना सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध असलाह के साथ वायरल फोटो से सम्बन्धित एक अभियुक्त को  गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर बरामद बरामद किया गया है।  बता दें कि सोशल मीडिया के माध्यम से अवैध असलाह के साथ एक युवक की वायरल फोटो संज्ञान में आयी थी । उक्त वायरल फोटो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा फोटो में दिख रहे व्यक्ति की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी सिकन्दराराऊ को निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में दिनांक 16.02.2025 को थाना सिकन्दराराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अवैध असलहा के साथ फोटो में दिख रहे अभियुक्त दूरवीन पुत्र सत्यवीर निवासी गांव इकबालपुर थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर बरामद हुआ है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकंद्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । @samachar24news

दो आरोपितों के विरुद्ध अवर अभियंता ने अभियोग कराया दर्ज

सिकंदराराऊ :       कोतवाली क्षेत्र के गांव अगसौली के बिजली घर पर रखे विद्युत ट्रांसफार्मर से नामजद कर्मियों ने तेल वा सामान पार कर दिया । कोतवाली में दो आरोपितों के विरुद्ध अवर अभियंता ने अभियोग दर्ज कराया है।  अवर अभियंता ललित कुमार सिंह ने दर्ज कराये अभियोग में उल्लेख किया है कि मुझे एसएसओ राजेश कुमार ने 12 फरवरी को सूचना दी कि बिजली घर पर रखे 5 एमएवी टी / एफ के ट्रांसफार्मर से एसएसओ राजवीर सिंह व संविदा कर्मी प्रेम कुमार ने तेल व सामान चोरी कर लिया । दोनों 11 फरवरी को बिजली घर पर तैनात थे । अभियोग दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है | @samachar24news

खेत पर कार्य कर रही महिला को नामजदों ने संपत्ति के विवाद को लेकर की मारपीट, घायल

सिकंदराराऊ :       कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर नगला चटोल में खेत पर कार्य कर रही महिला को नामजदों ने संपत्ति के विवाद को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं बीच बचाव में आई दंपती के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी। पीड़िता ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में अभियोग दर्ज कराया है।  गांव नावली निवासी ममता देवी पत्नी रवेंद्र सिंह ने दर्ज कराये अभियोग में उल्लेख किया है कि वह गांव रामपुर नगला चटोल में स्थित खेत में कार्य कर रही थी । तभी जयपाल सिंह, जयप्रकाश पुत्रगण हेमराज सिंह , धर्मेंद्र कुमार पुत्र पूरन सिंह , संतोष पुत्र नत्थू सिंह निवासीगण गांव नावली संपत्ति के विवाद को लेकर गाली गलौज करते हुए आए। पीड़िता ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिससे पीड़िता लहूलुहान हो गई। शोर सुनकर बीच बचाव में आए  जितेंद्र पुत्र चोब सिंह उसकी पत्नी रूबी के साथ भी नामजदों ने मारपीट कर दी । जिससे दंपती भी घायल हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । अभियोग दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचन...

महाशिवरात्रि के उपलक्ष में सिकंदराराऊ में हुआ भव्य आयोजन शिव बाबा की निकली शोभायात्रा

सिकन्दराराऊ ।  महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव बाबा की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभा यात्रा में शंकर,पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही । हाथ में शिव ध्वज लिए हुए श्वेत वस्त्रधारी ब्रह्मवत्सों ने जयकारे लगाए । उसके बाद मंचीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ।  सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका सह जिला प्रभारी बीके भावना दीदी  ने कहा कि आज के दिन सभी अपने जीवन का कोई एक अवगुण, कोई बुराई, नकारात्मक विचार परमात्मा को अर्पण, दान कर दें और उससे सदा के लिए मुक्त हो जाएं। दान की गई चीज फिर वापस नहीं ली जाती है, इसलिए उससे सदा के लिए मुक्त हो जाएंगे। साथ ही जीवन को आगे बढ़ाने के लिए, सफलता प्राप्त करने के लिए कोई एक सद्गुण को धारण करने का संकल्प लें तो आपका जीवन खुशनुमा बन जाएगा।  कोतवाली से इंस्पेक्टर अमरेश कुमार अशरफ खान और  , व कवि मुनिप्रताप राणा, कवि देवेश सिसोदिया, भावना बहन, बबिता बहन,रश्मि बहिन,कमलेश बहन सभी अतिथियों ने संघठित रूप से शिवध्वजारोहण कर, बुराई छोड़ने का संकल्प लिया।   सभी मेहमानों ने ...

कार ट्रक की भिडंत, 2 लोगो की मौत,रोड पर जमकर किया हंगामा

सिकंदराराऊ :     एटा रोड स्थित गांव टोली के निकट कार ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर दो युवकों की मौत हो गई । ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया। रोड पर जमकर हंगामा किया ।   राहुल पुत्र आनंद कुमार निवासी आवास विकास कॉलोनी अपने साथी सचिन यादव पुत्र रामसनेही यादव निवासी संजय नगर एटा के साथ हाथरस से कुछ जरूरी कार्य करके एटा की ओर कार से लौट रहे थे, गांव टोली के निकट पहुंचते ही कार पीछे से ट्रक में जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई ।   सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजन कोतवाली आ गए और उनका रो-रो कर बुरा हाल था। @samachar24news

अलीगढ़ मण्डल आयुक्त द्वारा थाना सासनी का किया गया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान थाना के समस्त चौकीदार के साथ मीटिंग की गई एवं थाने पर उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनकर दिये आवश्यक दिशा निर्देश हाथरस।   अलीगढ़ मण्डल आयुक्त संगीता सिंह द्वारा थाना सासनी का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कृष्ण नारायण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सासनी आदि अधिकारी,कर्मचारीगण मौजूद रहे ।  सर्वप्रथम थाना सासनी पर सलामी में लगी गार्द द्वारा सलामी दी गयी । तत्पश्चात उन्होंने थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, मैस, थाना परिसर आदि का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों, रजिस्टरों को चैक किया एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई तथा थाना परिसर में बने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया तथा महिला हेल्प डेस्क पर बने रजिस्टर का अवलोकन किया गया एवं ड्यूटीरत महिला आरक्षी एवं प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।  शस्त्रागार एवं शस्त्रों का निरीक्षण किया गया । थाना परिसर का भ्रमण ...