थाना क्षेत्र के सिकंन्दराराऊ जलेसर रोड पर बरसामाई के पास एक स्विफ्ट कार नहर में पलट गई जिससे 2 बच्चों सहित 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई।
अलीगढ़ से जलेसर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार जिसमें 9 लोग सवार थे कार अनियंत्रित होकर बरसामई गांव के पास नहर में जा गिरी। नहर में पानी भरा था। जिसमें 4 लोगों बबलू उर्फ नागेन्द्र पाल पुत्र तुरसन पाल , पूनम पत्नी माघवेन्द्र , काब्या पुत्री माघवेन्द्र ,भूमि पुत्री माघवेन्द्र की मृत्यु हो गई है। जबकि चिंगारी पुत्री विमल , वैष्णवी पुत्री विमल ,सुनीता पत्नी विमल , कल्पना पुत्री सत्य प्रकाश , गुलशन पुत्री राजेंद्र घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ में भर्ती किया गया है। सभी ग्राम सराय राजनगर थाना जलेसर जनपद एटा के निवासी है। अलीगढ शादी समारोह से रात 2 बजे के लगभग वापस लोट कर सराय राजनगर जलेसर एटा वापस जा रहे थे। सामने से आ रही गाड़ी की लाइट पड़ने से गाड़ी नहर में गिर गई और बड़ा हादसा हो गया। कार लगभग 40 मिनट तक पानी में पड़ी रही । एक घायल ने घटना की सूचना एम्बुलेंस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एम्बुलेंस कर्मियों ने राहगीरों की मदद से सभी को स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया। जहा घायलों का उपचार किया गया। वहीं रजवाह पुल के दोनों तरफ दीवार का न होना हादसे की बड़ी वजह बना।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें