सिकंद्राराऊ क्षेत्र के एटा रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास कैंटर ने मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर सवार पिता पुत्र नीचे गिर गए | मौके पर इलाका पुलिस ने पहुंचकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने पिता को मृत घोषित कर दिया और पुत्र की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया |
थाना सिकंदराराऊ के गांव सिकंदरपुर निवासी विमल राघव अपने पुत्र अवनीश राघव के साथ विवाह समारोह में शामिल होने बाइक से सिकंदराराऊ आ रहे थे | अलीगढ़ की ओर से तेज गति में आ रहे कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर सवार पिता पुत्र दोनों नीचे गिर गए | मौके पर इलाका पुलिस ने पहुंचकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विमल राघव को मृत घोषित कर दिया और अवनीश की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया |
पुलिस ने मृतक विमल राघव के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और हादसे में शामिल कैंटर को कब्जे में ले लिया |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें