सभी भैया बहन व आचार्य बंधु भगिनी ने क्रमशः माँ सरस्वती का पूजन व हवन किया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य राजवीर शर्मा ने बसंत पंचमी पर्व का महत्त्व बच्चों को बताया तथा प्रधानाचार्य हरीशंकर शर्मा ने हवन सम्पन्न कराया हवन के उपरांत पीला प्रसाद वितरण भी किया गया साथ ही उक्त अवसर पर विद्यालय के भैया बहिनों ने सिहोरी व नगला मान्धाती गाँव में विभिन्न स्वरूपों व घोष वादन के साथ पथ संचलन भी निकाला । गाँव के अभिभावकों ने भैया बहिनों के जलपान आदि की समुचित व्यवस्था बनाई। उक्त अवसर पर राकेश कुमार,राजन सिंह,शिशुपाल सिंह, हरपाल सिंह, महिपाल सिंह, प्रवीन कुमार, कपिल कुमार, आशीष शर्मा, हर्षित शर्मा, बेबी रानी, नीरज , प्रियंका, शीतल, ऊषा, शिवानी, तान्या आदि उपस्थित रहे।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें