कोतवाली क्षेत्र के गांव में नामजद तमंचा लेकर घर में घुस गया और महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी । पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी पीड़िता महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि गत 24 फरवरी की शाम साढ़े पांच बजे करीब वह घर पर अकेली थी ।तभी गांव का ही भानुप्रताप सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह तमंचा लेकर घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा । पीड़िता द्वारा शोर गुल करने पर लोगो को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया । अभियोग दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें