थाना सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध असलाह के साथ वायरल फोटो से सम्बन्धित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर बरामद बरामद किया गया है।
बता दें कि सोशल मीडिया के माध्यम से अवैध असलाह के साथ एक युवक की वायरल फोटो संज्ञान में आयी थी । उक्त वायरल फोटो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा फोटो में दिख रहे व्यक्ति की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी सिकन्दराराऊ को निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में दिनांक 16.02.2025 को थाना सिकन्दराराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अवैध असलहा के साथ फोटो में दिख रहे अभियुक्त दूरवीन पुत्र सत्यवीर निवासी गांव इकबालपुर थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर बरामद हुआ है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकंद्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें