कस्बा के एक मोहल्ला निवासी छात्रा सुबह विद्यालय के रास्ते से गायब हो गई, जिससे परिजन परेशान हो गए और कोतवाली में अभियोग दर्ज कराया। कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ घंटो में ही लड़की को बरामद कर लिया |
शुक्रवार की सुबह रोजाना की तरह कस्बे के मोहल्ला निवासी कक्षा नौ की एक छात्रा अपनी सहेली के साथ विद्यालय के लिए निकली थी। राठी चौराहे पर पहुंचते ही छात्रा अपनी सहेली से दूर हो गई। जब छात्रा विद्यालय की छुट्टी होने के बाद अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों ने विद्यालय जाकर जानकारी ली तो पता चला कि छात्रा विद्यालय नहीं आई है, छात्रा की सहेली से पूछताछ की गई तो सहेली ने बताया कि छात्रा राठी चौराहे से कुछ सामान लेने के लिए सब्जी मंडी रोड की ओर चली गई और बहुत समय होने तक छात्रा नहीं आई।
आनन फ़ानन में छात्रा की मां ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई ।
कस्बा इंचार्ज मनु यादव ने मामले का संज्ञान लेते हुए छात्रा की खोजबीन करते हुए जीटी रोड स्थित बस स्टैंड से छात्रा को बरामद किया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
@samachar24news


एक टिप्पणी भेजें