राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उच्च प्राथमिक विद्यालय मुबारिकपुर के 4 बच्चों ने मेरिट में स्थान बनाकर अपने अभिभावकों एवं गांव का नाम किया रोशन
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उच्च प्राथमिक विद्यालय मुबारिकपुर के 4 बच्चों ने मेरिट में स्थान बनाकर अपने अभिभावकों एवं गांव का नाम रोशन किया।
ब्लॉक सिकंदराराऊ के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुबारिकपुर के 4 छात्रों ने यह उपलब्धि हासिल की है | जिसमें राज पुत्र मुकेश कुमार ने ग्यारहवीं ,दीक्षा पुत्री सुनील कुमार ने पंद्रहवीं ,प्रियांशु पुत्र नरेश कुमार ने सोलहवीं ,कुमारी चाँदनी पुत्री पवन कुमार ने पच्चीसवीं रेंक हासिल की है |
मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले इन छात्र- छात्राओं को सरकार की तरफ से छात्रवृत्ति के रूप में कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाई के लिए हर महीने 1000 रुपये, कुल 48000 रुपये प्रदान किये जायेंगे।
इसी स्कूल की छात्रा कुमारी दीक्षा ने स्पेल बी प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर प्रथम, एवं जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया था जिसे डायट प्राचार्या मैडम के द्वारा पुरस्कृत किया गया था |
इस अवसर पर प्रधान रूम सिंह,रिंकू शर्मा,अमित द्विवेदी, अनुज कुमार,जितेन्द्र कुमार,शैलेश पुंढीर, ललिता कुमारी,विष्णु कुमार शर्मा, किशनवीर सिंह, गिरन्द सिंह उर्फ मल्ल,सुखवीर सिंह,रिंकू,शालू शर्मा,अनमोल शर्मा,गौरव पुंढीर, मुकेश कुमार,सुशील कुमार,अर्जुन,सचिन, ममता देवी,सुराज खां, आदि ने बधाई दी।।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें