सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने विधायक को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन

सिकंदराराऊ।

 राष्ट्रीय नेत्रत्व के आह्वान पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा  एक पंद्रह सूत्रीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन स्थानीय  विधायक वीरेंद्र सिंह राणा को सौंपा गया। 

व्यापारियों द्वारा ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि शिक्षक एवं स्नातक की तरह उत्तर प्रदेश के छह क्षेत्रों, अवध, काशी, बृज क्षेत्र, गौरक्ष, बुंदेलखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से छह विधान परिषद सदस्य चुने जाएं। 29 जून व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर पंजीकृत व्यापारियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाये, व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ को प्रभावी बनाया जाए एवं एडीसनल एस पी, हर माह बैठक आहूतकरें।  सेम्पिल भरने के नाम पर व्यापारियों को परेशान न किया जाए और यदि कहीं जरूरी है तो व्यापार मण्डल के पदाधिकारी को साथ अवश्य लिया जाए। जिला प्रशासन द्वारा कोई भी मीटिंग की सूचना एक हफ्ते पहले दी जाए और उद्योग बंधु की बैठक हर माह बुलाई जाए। उद्योग लगाने के लिए धारा 80 के नाम पर उत्पीड़न बंद हो, सुरक्षा की द्रष्टि से व्यापारियों को हर जिले में शस्त्र लाइसेंस प्रथमिकता से दिये जाये, जलकर एवम ग्रहकर के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद हो, संपत्ति वैभव कर ( CP Tex) समाप्त किया जाए, जिन टोल टैक्स की अवधी समाप्त हो चुकी है उनको तत्काल बंद किया जाए, व्यापारियों को स्वास्थ्य बीमा और आयुष्मांन कार्ड की सुविधा दी जाए, व्यापारियों की दुकान जलने पर मुख्यमंत्री राहत कोष से तुरंत सहायता दी जाए, UPI भुगतान पर  बैंक द्वारा खाते बंद न किये जाए। 

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष एवं बृज क्षेत्र प्रभारी संजीव महाजन, जिला उपाध्यक्ष नावेद अहमद खां, जिला महिला अध्यक्ष मीरा महेश्वरी, नगर महामंत्री प्रवीन वार्ष्णेय, नगर उपाध्यक्ष नीरज वैश्य, मेहराज कुरैशी, देवेंद्र गुप्ता,हसीन खां, संयुक्त महामंत्री कृष्ण गोपाल वर्षणेय, दाउ दयाल वर्षणेय, ग्रीश मोहन गुप्ता, नितिन पुंढीर आदि व्यापारी उपस्थित थे।





@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...