दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने और रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर गुरुवार को कस्बा में जश्न का माहौल बना रहा। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता के आवास पर जिला मंत्री महिला मोर्चा मीरा माहेश्वरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर आतिशबाजी की और नारेबाजी कर मिष्ठान वितरण किया । इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाकर साबित कर दिया है कि भाजपा में एक आम कार्यकर्ता भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली का विकास और तेज होगा साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचेगा। इस मौके पर मीरा माहेश्वरी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, प्रवीण वार्ष्णेय डॉबी भाई,मुकुल गुप्ता, गौरीशंकर गुप्ता , गिरीश मोहन गुप्ता ,संतोष पौरुष , सुशीला चौहान, शारदा गुप्ता, किरण बघेल, मंजू गुप्ता, सरिता माहेश्वरी, मीना माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें