कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी स्थित ओम बाबा के मंदिर में शनिवार को 32 वां श्री सीताराम विवाह महोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ है | शनिवार को मंदिर में मटकोर उत्सव कार्यक्रम हुआ , जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे | कार्यक्रम श्री जय हनुमान आदर्श रामलीला मंडल जनकपुरी नेपाल द्वारा आयोजित किया जा रहा है |
मटकोर उत्सव में श्याम शरण जी महाराज ने बताया कि प्रभु श्री राम और माता सीता के विवाह की पूरी तैयारी कर ली गई है,प्रभु श्रीराम पालकी पर सवार बारातियों के साथ जनकपुर पहुंच गए हैं। जहां रविवार को श्री सीताराम विवाह महोत्सव ओम बाबा मनाया जाएगा, और श्री राम बारात महोत्सव बगिया बारहेसैनी से प्रातः 11 बजे शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरती हुई ओम बाबा मंदिर पर प्रस्थान करेगी |
ओम बाबा मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार सीताराम विवाह महोत्सव 22 फरवरी से 24 फ़रवरी तक मनाया जा रहा है। जिसमें फुलवारी मिलन, तिलकौर, मटकोर के साथ धनुष तोड़ने और स्वयंवर जैसी रस्मों को पूरा किया जाता है। यह परंपरा त्रेता युग के बाद 1960 से लगातार चलती आ रही है। इसमें अयोध्या के साधु-संत और जनकपुर धाम के साधु-संतों के बीच समन्वय होता है। जिससे यह महोत्सव सफल बनाया जाता है |
इस अवसर पर रामकृष्ण दास त्यागी बाबा, मीरा माहेश्वरी, पूर्व सभासद लक्ष्मी गोदानी, संतोष पौरुष,शिल्पी माहेश्वरी,अमित वार्ष्णेय , विपिन लाल आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें