शीतलवाड़ा पहुंचे बसपा के प्रदेशाध्यक्ष ने मृतक के परजनों को दी सांत्वना, अपराधियों की गिरफ्तारी की उठाई माँग
शीतलवाड़ा पहुंचकर बसपा के प्रदेशाध्यक्ष ने मृतक के परजनों को सांत्वना दी तथाअपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई।
शीतलवाड़ा में बुजुर्ग दूध व्यवसायी की 4 दिन पूर्व कुछ लोगों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें पुलिस के द्वारा दो लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया था वहीं बाकी लोगों की तलाश की जा रही है जिसके क्रम में आज बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गांव शीतलबाड़ा पहुंचा जिनके द्वारा मृतक के परिजनों को जहां सांत्वना दी गई। वहीं पुलिस प्रशासन से बाकी आरोपियों को पकड़ने की मांग करने के साथ ही प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से भी फोन पर बात की।
इस मौके पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, पूर्व मंत्री नौशाद अली, जिला अध्यक्ष राज कपूर, विधान सभा प्रभारी हेमंत पुष्कर, सेक्टर प्रभारी नेम सिंह सहित क्षेत्र के सकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें