मंडी गांधीगंज स्थित खाटू श्याम जी मंदिर की वर्षगांठ श्याम प्रेमियों ने धूमधाम के साथ मनाई, वर्षगांठ पर बाबा का मनमोहक श्रृंगार किया गया और विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी प्राप्त की |
शनिवार को कलयुग के राजा कहे जाने वाले खाटू श्याम जी मंदिर की वर्षगांठ पर श्यामप्रेमियों ने बाबा का श्रंगार कर, बाबा के भजन गाये | बाबा के भजनों पर पुरुष और महिलायें जमकर थिरकी | बाबा का मनमोहक श्रृंगार आकर्षण का केंद्र बना रहा, इसके उपरांत श्याम प्रेमियों ने मंदिर के बाहर प्रसादी वितरित की ,जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की |
इस अवसर पर प्रबीन वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, अंकित गुप्ता, श्याममूर्ति वार्ष्णेय,उमेश वार्ष्णेय,वीरेंद्र गुप्ता, हर्ष वार्ष्णेय,योगेश माहेश्वरी, सुरेन्द्र मलिक आदि लोग मौजूद रहे |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें