कस्बा के पंत चौराहे से ऑटो में सवार होकर अगसौली जा रही महिला के बैंग से शातिर दो महिलाओं ने लाखों की कीमत के स्वर्ण आभूषण पार कर दिए । पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है ।
सरोज कुमारी पत्नी जितेंद्र कुमार निवासी बढ़ारी खुर्द थाना सहाबर जिला कासगंज ने दी तहरीर में कहा है कि वह गत 22 फरवरी की दोपहर साढ़े तीन बजे करीब कस्बा के पंत चौराहे से एक ऑटो में सवार होकर अगसौली जा रही थी । रास्ते में ऑटो चालक को उसके मिलने वाली दो महिलाएं मिली । जिन्हे उसने ऑटो में बैठा लिया । इस बीच दोनों शातिर महिलाओ ने उसके बैंग में रखे उसके लाखों की कीमत के स्वर्ण आभूषण पार कर दिए । घटना के बाद ऑटो चालक ने दोनो शातिर महिलाओं को उतार दिया । दोनों महिलाओं के उतरने के बाद जब पीड़िता ने अपना बैंग चैक किया तो उसमे रखे स्वर्ण आभूषण नही मिले । जिससे उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें